• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के युवा दूसरों को दे रहे नौकरी : मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
15/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विधान भवन के समक्ष एक बार फिर रोजगार, नौकरी और युवाओं पर जोर देते हुए कहा कि युवा प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं।

योगी (CM Yogi)  ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के हर घर के युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में जहां वर्ष 2016 में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत थी, वहीं अप्रैल 2022 में घटकर 2.9 प्रतिशत पर सिमट गई है। सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर आशान्वित है। उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और साथ ही स्वरोजगार से भी बड़े पैमाने पर जोड़ा जा रहा है। इसका असर ये हो रहा है कि प्रदेश का युवा आज खुद के रोजगार के साथ साथ दूसरे युवाओं के रोजगार की भी व्यवस्था कर रहा है।

पिछले पांच साल में बेरोजगारी की दर में आई भारी कमी

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने अपने संबोधन में कहा कि विगत पांच वर्षों में प्रदेश के पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं जबकि एक करोड़ 61 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र के विभिन्न रोजगार उपलब्ध कराए गए। इतना ही नहीं प्रदेष के युवाओं को सषक्त बनाने के लिए 60 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया, जिससे प्रदेष में बेरोजगारी की दर में भारी गिरावट दर्ज की गई। वर्श 2017 से पूर्व जो युवा नौकरी के लिए देष के विभिन्न राज्यों में भटक रहा था, आज वही युवा दूसरों को नौकरी दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेष में रोजगार और नौकरी की संभावनाएं बढ़ाने में काफी सफलता मिली है।

यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट से रोजगार को लगेंगे पंख

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में ही 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य को समय से पहले ही सौ प्रतिशत पूरा कर लिया था। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को कम से कम एक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में परिवार आईडी बनाकर किसी भी रोजगार से वंचित परिवारों को प्राथमिकता पर रोजगार के समुचित अवसर जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।

अब यूपी में ही बनाए जाएंगे आयात होने वाले उत्पाद

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि जनवरी-फरवरी 2023 को सरकार यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही है, जिसकी तैयारी वृहद स्तर पर चल रही है। समिट में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ में वह प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगे। समिट से युवाओं को प्रदेश में नौकरी के भी नये अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

प्रकृति के साथ तकनीक का समन्वय कर बढ़ाएंगे किसानों की आय

Next Post

फेयर नेचर फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की किसान रजिस्ट्री में बड़ी उपलब्धि, टॉप-10 में पहुंचा उत्तर प्रदेश

05/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का हर पात्र महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए घर-घर अभियान शुरू

05/08/2026
Excise Department
उत्तर प्रदेश

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

05/08/2026
Next Post
Prabhat Pheri

फेयर नेचर फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

यह भी पढ़ें

Vat Savitri Vrat

कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

28/05/2024
illegal nursing home

सपा नेता का अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का छापा, 40 आशा वर्कर हिरासत में

28/12/2020

पीएम मोदी के लिए देश 135 करोड़ लोगों का परिवार : सीएम योगी

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version