• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुलाम नबी आजाद ने प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कुछ घंटे पहले ही मिली थी ज़िम्मेदारी

Writer D by Writer D
17/08/2022
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Ghulam Nabi Azad

Ghulam Nabi Azad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन अब कुछ ही घंटों बाद गुलाम नबी आजाद ने उस पद से इस्तीफा दे दिया है। अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस नेता ने कुछ घंटे बाद ही पार्टी द्वारा दिए गए पद से इस्तीफा क्यों दिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस ने अपने जम्मू-कश्मीर संगठन में बड़ा बदलाव किया था। संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कई नई नियुक्तियां की गई थीं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष और तारिक हामिद कर्रा उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad ) को राजनीतिक मामलों की समिति और समन्वय समिति का प्रमुख भी बनाया गया था। वहीं घोषणापत्र समिति का प्रमुख प्रो. सैफुद्दीन सोज और उपाध्यक्ष अधिवक्ता एमके भारद्वाज को बनाया गया था। प्रचार और प्रकाशन समिति का अध्यक्ष मूला राम नियुक्त हुए थे।

अखिलेश यादव ने CBSE परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को दिया लैपटॉप

लेकिन इन नियुक्तियों के कुछ घंटे बाद ही गुलाम नबी आजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब कहने को गुलाम नबी को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे इस पद से खुश नहीं थे? क्या वे पार्टी से किसी दूसरे पद की उम्मीद लगाए बैठे थे? अभी तक गुलाम नबी आजाद या फिर कांग्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सोनिया की इच्छा, क्यों खिलाफ गुलाम नबी?

वैसे कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी चाहती थीं कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में लड़े, इसी वजह से उन्हें ये बड़ा पद दिया गया था। लेकिन उस पद को स्वीकार कर फिर इस्तीफा देने की वजह से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो चुका है। क्या जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या गुलाम नबी आजाद किसी बात से खफा चल रहे हैं? सवाल कई हैं, लेकिन जवाब या तो गुलाम नबी आजाद दे सकते हैं या पार्टी कोई बयान जारी करेगी।

Tags: congressgulam nabi azadJammu-Kashmir newsNational news
Previous Post

प्राथमिक विद्यालय में अश्लील नृत्य का वीडियो सामने आने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Next Post

Gyanvapi Verdict: नियमित पूजा अर्जी पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति, मेरिट पर सुनवाई की मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
Gyanvapi case

Gyanvapi Verdict: नियमित पूजा अर्जी पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति, मेरिट पर सुनवाई की मांग

यह भी पढ़ें

Apples

Türkiye Boycott : तुर्किये के साथ सेब आयात पर रोक, स्वदेशी फलों की बढ़ी डिमांड

16/05/2025
murder

सो रहे किसान को बदमाशों ने धारदार हथियार से काट डाला

12/05/2022
CM Yogi

उत्तर प्रदेश से भागे माफिया को उत्तराखंड में नहीं घुसने देंगे : सीएम योगी

12/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version