• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अपने बल से बुलंद बना’, Amul ने खास अंदाज में दी राकेश झुनझुनवाला को श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
17/08/2022
in Business, Main Slider
0
Rakesh Jhunjhunwala , Amul

Rakesh Jhunjhunwala , Amul

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक और भारत के वॉरेन बफे (Indian Warren Buffett) के नाम से पहचाने जाने वाले दिवंगत राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala), अमूल (Amul) ने अलग अंजाद में श्रद्धांजलि दी है। मिल्क प्रोडक्ट बनाने वाली देश की इस बड़ी कंपनी ने बिग बुल का ब्लैक एंड व्हाइट टॉपिकल बनाकर उन्हें सम्मान दिया। गौरतलब है कि बीते रविवार को उनका निधन हो गया था।

अमूल की ओर से ट्विटर पर इसे पोस्ट किया गया है। अमूल (Amul) ने इस ब्लैक एंड व्हाइट टॉपिकल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के व्यतित्व और उनकी सफलता को दर्शाया है। टॉपिकल में बिग बुल (Big Bull) को कुर्सी पर बैठकर हाथ हिलाते हुए दर्शाया गया है। मुस्कुराते हुए झुनझुनवाला के बगल में चेहरे पर मुस्कान लिए एक सांड को दिखाया गया है। जबकि उनके आस-पास कुछ कंप्यूटर रखे हुए हैं। इसके साथ कंपनी ने कैप्शन में लिखा है, ‘अपने बल से बुलंद बना।’

नए निवेशकों के लिए प्रेरणा

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala)के बारे में कहा जाता था कि वो जिस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लेते हैं, वो बुलंदियों पर पहुंच जाता है। यही कारण है उन्हों शेयर बाजार (Stock Market) में नए निवेशकों के लिए एक प्रेरणा माना जाता था।

इसी महीने Akasa ने भरी थी उड़ान

अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का निधन भारतीय शेयर बाजार के लिए एक बड़ा झटका है। इसी महीने झुनझुनवाला समर्थित अकासा एयर (Akasa Air) ने पहली उड़ान भरी थी। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत कारोबारी जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी थी और उनके निधन को बड़ी क्षति बताया था।

गुलजार हुआ शेयर बाजार, साठ हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 17,900 पार

62 साल की उम्र में निधन

शेयर मार्केट (Share Market) के बिग बुल (Big Bull) के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने बीते रविवार को 62 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। बता दें स्टॉक मार्केट (Stock Market) में निवेश करने वाले झुनझुनवाला ने महज 5 हजार रुपये से हजारों करोड़ की संपत्ति खड़ी कर दी थी।

ऐसे बने शेयर बाजार के बिग बुल

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राकेश झुनझुनवाला ने सबसे पहले टाटा समूह के शेयरों में निवेश कर इन्वेस्टर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने Tata Group की कंपनी टाटा-टी (Tata Tea) के पांच हजार शेयर 43 रुपये के हिसाब से खरीदा था। पहले ही दांव में उन्हों तगड़ा मुनाफा हुआ। इसके बाद टाटा की ही टाइटन ने भी उन्हें जबर्दस्त लाभ दिलाया। एक समय झुनझुनवाला के पास टाइटन के करीब 4।5 करोड़ शेयर हो गए थे, जिनकी वैल्यू 7000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। बस तभी से राकेश झुनझुनवाला भारतीय शेयर बाजार में बिग बुल के नाम से मशहूर हो गए।

Tags: Amul IndiaBusiness NewsRakesh Jhunjhunwala
Previous Post

प्रदेश में कहीं भी कानून का उल्लंघन होने नहीं दिया जाएगा: बृजेश पाठक

Next Post

पंच तत्व में विलीन हुए शहीद चंद्रशेखर हर्बोला, दोनों बेटियों ने नम आंखों से मुखाग्नि दी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
Next Post
Chandrashekhar Herbola

पंच तत्व में विलीन हुए शहीद चंद्रशेखर हर्बोला, दोनों बेटियों ने नम आंखों से मुखाग्नि दी

यह भी पढ़ें

Suicide

मुख्य आरक्षी ने फांसी लगायी

25/10/2023
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता सरकार में बगावत ! , कैबिनेट बैठक से नदारद रहे चार मंत्री

12/11/2020
crow vedio

कौओं की मृत्यु पर उठाए गए एहतियाती कदम, जानिए क्या है एवियन इन्फ्लूएंजा

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version