• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंच तत्व में विलीन हुए शहीद चंद्रशेखर हर्बोला, दोनों बेटियों ने नम आंखों से मुखाग्नि दी

Writer D by Writer D
17/08/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Chandrashekhar Herbola

Chandrashekhar Herbola

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी। सियाचिन में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए चंद्रशेखर हर्बोला (Chandrashekhar Herbola) बुधवार को पंच तत्व में विलीन हो गए। दोपहर बाद पूरे सैनिक सम्मान के साथ रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहीद चंद्रशेखर हर्बोला (Chandrashekhar Herbola) के पार्थिव शरीर को उनकी दोनों बेटियों ने नम आंखों से मुखाग्नि दी और सेना के जवानों ने शहीद चंद्रशेखर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान लोग शहीद चंद्रशेखर अमर रहे के नारे लगाते रहे। अंतिम संस्कार के दौरान शासन-प्रशासन और सेना के अफसरों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आज ही 24 वर्षीय शहीद चंद्रशेखर (Chandrashekhar Herbola) का पार्थिव शरीर डहरिया, धान मिल स्थित उनके आवास पर पहुंचा था। यहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, सैनिक कल्याण गणेश जोशी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम नैनीताल धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, एसडीएम मनीष कुमार समेत क्षेत्र के लोगों ने उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

38 साल बाद मिले शहीद लांस नायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर उनके घर हल्द्वानी पहुंचा था। शहीद चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर पहले हल्द्वानी के आर्मी ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचा। इसके बाद शहीद चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से सरस्वती विहार धान मिल उनके आवास पर लाया गया। पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचते ही पूरा क्षेत्र भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर को देखकर परिवार के लोग रोने लगे। गांव के लोग भी गमगीन हो गए।

38 साल बाद घर पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, सीएम धामी देंगे उत्तराखंड के लाल को श्रद्धांजलि

सीएम धामी भी शहीद चंद्रशेखर हर्बोला के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने शहीद के परिवार के लोगों से मुलाकात की और उन्होंने सांत्वना दी। अभी परिवार और भारी संख्या में आसपास के लोग शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर रहे हैं। इसके बाद शहीद चंद्रशेखर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि सियाचिन ग्लेशियर पर अक्साई चिन की ओर चीन और पाकिस्तान के स्याला बिल्ला पहाड़ी की ओर पुल बनाने की सूचना पर भारतीय सेना के ऑपरेशन मेघदूत के तहत श्रीनगर से वह लोग पैदल सियाचिन गए थे। इस लड़ाई में प्रमुख भूमिका 19 कुमाऊं रेजीमेंट ने निभाई थी। शहीद चंद्रशेखर हर्बोला 19 कुमाऊं रेजीमेंट ब्रावो कंपनी में थे और लेंफ्टिनेंट पीएस पुंडीर के साथ 16 जवान हल्द्वानी के ही नायब सूबेदार मोहन सिंह की आगे की पोस्ट पर कब्जा कर चुकी टीम को मजबूती प्रदान करने जा रहे थे।

इसी दौरान 29 मई 1984 की सुबह 4 बजे आए एवलांच यानी हिमस्खलन में पूरी कंपनी बर्फ के नीचे दब गई थी। इसमें लांस नायक चंद्रशेखर हर्बोला भी दबकर गए थे और इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल सका था। इस समय चंद्रशेखर की आयु 28 वर्ष थी। इस लड़ाई में भारतीय सेना ने सियाचिन के ग्योंगला ग्लेशियर पर कब्जा किया था। अब तक 14 शहीदों के पार्थिव शरीर ही मिल पाए हैं। जबकि कुछ शहीदों के पार्थिव शरीर अब भी नहीं मिल पाए हैं।

Tags: Chandrashekhar Herbolacm dhamihaldwani newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

‘अपने बल से बुलंद बना’, Amul ने खास अंदाज में दी राकेश झुनझुनवाला को श्रद्धांजलि

Next Post

NSA अजीत डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, CISF के 3 जवान बर्खास्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
Life-threatening attack on former Punjab Deputy CM Sukhbir Singh Badal.
पंजाब

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला, कृपाण से वार की कोशिश; आरोपी पकड़ा गया

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Earthquake
नई दिल्ली

लद्दाख में कांपी धरती, चार घंटे में आए 2 भूकंप

13/08/2026
Next Post
ajit doval

NSA अजीत डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, CISF के 3 जवान बर्खास्त

यह भी पढ़ें

Encounter

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

16/12/2023
massive fire

साड़ी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 दमकलकर्मी सहित पांच झुलसे

08/03/2022
Corona epidemic could not stop Karthik Aryan's earning of crores

कोरोना महामारी भी नहीं रोक पाई कार्तिक आर्यन की करोड़ों की कमाई

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version