• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 42 और डॉक्टरों के ट्रांसफर हुए रद्द

Writer D by Writer D
19/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Doctors

Doctors

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए गलत तबादलों (Transfers) को रद्द करने का सिलसिला जारी है। अब प्रांतीय चिकित्सा सेवा (PMS) संवर्ग के लेवल-2 और इससे ऊपर के 42 और डॉक्टरों (Doctors) के तबादले रद्द कर दिए गए हैं।

इनमें से 17 ट्रांसफर बुधवार को और 25 तबादले गुरुवार को रद्द किए गए हैं। इन सभी डॉक्टरों का ट्रांसफर गलत तरीके से किया गया था। इसके बाद सभी डॉक्टर गलत ट्रांसफर का विरोध कर रहे थे। इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताई थी।

शासन स्तर से गलत तरीके से किए गए तबादले को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से अब तक गलत तरीके से किए गए 90 डॉक्टरों के तबादले रद्द किए जा चुके हैं। इसके साथ ही आने वाले दिनों में और भी ट्रांसफरों में संशोधन किया जा सकता है।

इनमें जिन डॉक्टरों के तबादले रद्द किए गए हैं, उनमें से 7 डॉक्टर लखनऊ में तैनात हैं। वहीं 6 चिकित्सकों के तबादला आदेश में संशोधन कर उन्हें नए जिले में पदस्थापित किया गया है। उनके स्थानांतरण में वैवाहिक नीति, सेवानिवृत्ति में दो वर्ष से कम, विकलांग और गंभीर रूप से बीमार होने आदि के नियमों का पालन नहीं किया गया था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए गलत तबादलों को रद्द करने के लिए डॉक्टर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

जानकारी के मुताबकि जिस तरह से गड़बड़ी सामने आ रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि अभी और भी डॉक्टरों के तबादले रद्द किए जा सकते हैं।

शिवपाल का अखिलेश पर तंज, पिता को अपमानित करने वाले को बताया ‘कंस’

वहीं, महानिदेशालय स्तर पर पूर्व डीजी स्वास्थ्य डॉ। वेदब्रत सिंह समेत 8 अधिकारियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। अब शासन स्तर पर गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार है। दरअसल, सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रवींद्र की ओर से तबादलों को रद्द करने और संशोधित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने लेवल टू और उससे ऊपर के 48 डॉक्टरों का तबादला कर दिया। जबकि वह केवल लेवल 1 के डॉक्टरों का ही तबादला कर सकते हैं। पिछले बुधवार को 17 डॉक्टरों का तबादला रद्द करने के बाद अब गुरुवार को गड़बड़ी उजागर होने के बाद 25 डॉक्टरों का तबादला रद्द कर दिया गया।

Tags: Lucknow Newstransferstransfers canceledtransfers of doctors
Previous Post

शिवपाल का अखिलेश पर तंज, पिता को अपमानित करने वाले को बताया ‘कंस’

Next Post

‘खूब पिएं शराब, इकोनोंमी होगी अच्छी’, जानें कौन कर रहा है ये अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Atal residential schools
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

16/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

16/04/2026
Noida Violence
Main Slider

नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

16/04/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
Next Post
Alcohol

'खूब पिएं शराब, इकोनोंमी होगी अच्छी', जानें कौन कर रहा है ये अपील

यह भी पढ़ें

arrested

20 लाख का नकली पेट्रोल बरामद, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

10/10/2021
कोरोना टीकाकरण corona vaccination

होम्योपैथिक डॉक्टरों व कर्मचारियों को नहीं लग रही वैक्सीन,  अफसर नहीं दे रहे ध्यान

30/01/2021
Four children drowned in the pond

सगी बहनो की तालाब में डूबने से मौत

13/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version