Main Sliderउत्तराखंडराष्ट्रीय

‘जौनसार बावर के जननायक पं. शिवराम’ पुस्तक का सीएम धामी ने किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में जौनसार बावर के प्रथम कवि पं. शिवराम द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘रमणी जौनसार’ एवं पं. शिवराम शर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केन्द्रीत ग्रंथ ‘जौनसार बावर के जननायक पं. शिवराम’ पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चकराता क्षेत्र में पंडित शिवराम शर्मा की मूर्ति लगाए जाने के लिए प्रस्ताव आयेगा तो क्षेत्र में उनकी मूर्ति स्थापित की जायेगी। उनके द्वारा लिखी गई कविताओं का संग्रह कर संजोया जायेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने पं. शिवराम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि पं. शिवराम जी की कविता संकलनों से नई पीढ़ी को व्यापक रूप से पुराने गौरवशाली इतिहास के बारे में पता चलेगा। पं. शिवराम जी ने हिंदी को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया।

मुख्यमंत्री धामी ने किया गोल्ड प्लस ग्लास फैक्टरी का शुभारंभ

उन्होंने अपना जीवन सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया एवं कविताओं के माध्यम से समाज में अलख जगाने का कार्य किया। उनके संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को आने वाली पीढ़ियों को अपनी स्मृति में लाना जरूरी है। उनकी रचनाओं के माध्यम से अन्य महापुरुषों का भी परिचय होता है।

Related Articles

Back to top button