• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले- 2024 भी जीतेंगे

Writer D by Writer D
21/08/2022
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति
0
Dharampal Singh
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित बैंक्वेट हॉल में भाजपा की पश्चिम और बृज क्षेत्र के 38 जिलों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई। इसमें भाजपा यूपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत 38 जिलों के सांसद, विधायक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए।

संगठन महामंत्री धर्मपाल (Dharampal Singh) ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं का संगठित होकर सक्रियता बनाए रखना ही 2024 जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की तरह ही संगठन ने मुझे जो दायित्व दिया है, मैं आप सभी के साथ उस दायित्व को आगे बढ़ाने का काम करुंगा।

ऐसे कार्यकर्ता दुनिया में कहीं नहीं मिलेंगे: स्वतंत्रदेव

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए काम करता है। ऐसे कार्यकर्ता दुनिया में कहीं नहीं मिलेंगे। संगठन के द्वारा ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है जो राष्ट्र, गरीब के लिए समर्पित हो और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

झारखंड के महामंत्री (संगठन) कर्मवीर ने कहा, परिवर्तन सृष्टि का नियम है, लेकिन परिवर्तन विकास के नए आयाम भी तय करता है। संगठन के काम को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की क्षमता का प्रयोग किया जाता है।

कार्यकर्ताओं के बल पर पुन: सरकार बनाएंगे: केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रवाद को मूल मंत्र मानकर कार्य करती है। इसी उद्देश्य को उत्तर प्रदेश में एक नई ताकत मिलेगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2017 में किसी को इस बात का विश्वास नहीं था कि हम यूपी में सरकार बनाएंगे, लेकिन संगठन, कार्यकर्ताओं के संबल और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई।

इसी तरह 2019 में विजयी हुए। 2022 के चुनाव मे देश विरोधी ताकतें भी सक्रिय हुईं, लेकिन हमने फिर से सरकार बनाई। 2024 में भी आप जैसे कार्यकर्ताओं और जनहित कार्यों के बल पुनः सरकार बनायेंगे।

सूर्य कुंड पर प्रतिदिन आयोजित होगा भगवान श्रीराम के जीवन से संबंधित लेजर शो

मंच का संचालन करते हुए भाजपा के वेस्ट यूपी अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने आभार जताया। मंच पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी जेपीएस राठौर, एमएलसी एवं बृज क्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी रहे। जबकि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, यूपी सरकार में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Tags: bjp meetingBrajesh Pathakdharampal singhGaziabad NewsKeshav Prasad Mauryaup news
Previous Post

खाई में गिरी सेना की गाड़ी, नौ सैनिकों की मौत

Next Post

सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी करने वाली ‘गालीबाज़’ महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post

सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी करने वाली 'गालीबाज़' महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सड़क किनारे अतिक्रमण पर सीएम योगी नाराज, अवैध दुकान-टैक्सी स्टैंड हटाने के दिए निर्देश

21/12/2022
Teacher shot dead in Kushinagar

शिक्षक की गोली मारकर की हत्‍या, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

07/09/2020
keshav maurya

केशव प्रसाद ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

10/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version