• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कब है गणेश चतुर्थी, नोट करें गणपति की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
24/08/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
ganesh chaturthi

ganesh chaturthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व है क्योंकि पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। इसी पावन तिथि से गणपति बप्पा की पूजा से जुड़ा 10 दिनी गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi ) प्रारंभ होता है। प्रथम पूजनीय माने जाने वाले गणपति के बारे में मान्यता है कि उनकी पूजा से जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी परेशानी पलक झपकते दूर हो जाती है। यही कारण है कि गणेश उत्सव का पावन पर्व महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।

आइए भगवान श्री गणेश की पूजा के लिए अत्यंत ही शुभ मानी जाने वाली गणेश चतुर्थी की तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब से शुरू होगा गणेश उत्सव

जीवन से जुड़े दु:ख और दुर्भाग्य को दूर करके सुख-सौभाग्य प्रदान करने वाले गणपति का पावन उत्सव इस साल 31 अगस्त 2022 से प्रारंभ होकर 09 सितंबर 2022 को अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाएगा। मान्यता है कि इन 10 दिनोंं में की जाने वाली पूजा से प्रसन्न होकर गणपति अपने भक्तों का घर धन-धान्य और खुशियों से भर देते हैं। इस साल यह पावन उत्सव बुधवार के दिन प्रारंभ हो रहा है, जो कि भगवान गणेश की पूजा के लिए अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) का शुभ मुहूर्त

पंंचांग के अनुसार गणपति कृपा बरसाने वाली भाद्रपद मास की पावन चतुर्थी 30 अगस्त 2022 को दोपहर 03:33 बजे से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2022 को दोपहर 03:22 तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का पावन व्रत एवं पूजन 31 अगस्त 2022 को रखा जाएगा।

कब करें गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) की पूजा

पौराणिक मान्यता के अनुसार गणपति का जन्म मध्याह्न यानि दोपहर के समय हुआ था, इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन इसी समय गणपति की पूजा करना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। पंचांग के अनुसार गणपति की पूजा के लिए सबसे उत्तम समय 31 अगस्त 2022 को प्रात:काल 11:05 से दोपहर 01:38 बजे के बीच बन रहा है।

कैसे करें गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) की पूजा

गणेश चतुर्थी के दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान करने के बाद सबसे पहले गणपति के लिए रखे जाने वाले व्रत का संकल्प लें और उसके बाद मध्याह्न काल में किसी चौकी पर लाल कपड़ा या आसन बिछाकर गणपति की मूर्ति प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद गणपति को दूर्वा, फूल, फल, अक्षत, पान, सुपाड़ी आदि चढ़ाने के बाद उनका मनपसंद भोग यानि मोदक चढ़ाए और गणपति अथर्वशीर्ष अथवा गणेश चालीसा का पाठ करें। सबसे अंत में गणेश जी की आरती करने के बाद अधिक से अधिक लोगों को प्रसाद बांटें और खुद भी ग्रहण करें।

तब भूलकर न करें चंद्र दर्शन

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) के दिन चंद्र दर्शन नहीं किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को देखने पर भविष्य में कलंक या फिर कहें तमाम तरह के झूठे आरोप लगने का खतरा रहता है, इसलिए इस दिन भूलकर भी चंद्रमा न देखें।

Tags: ganesh chaturthiGanesh Chaturthi 2022Ganesh Chaturthi PujaGanesh Chaturthi RecipeGanesh Chaturthi Utsav
Previous Post

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नेपाल जा रही उज्बेक महिला गिरफ्तार

Next Post

अब कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा फ्री राशन, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
free ration

अब कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा फ्री राशन, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें

काबुल ब्लास्ट में हुआ था छर्रों से भरा लगभग 25 पाउंड विस्फोटक का इस्तेमाल

28/08/2021
Chaos in 1000 Kundiya Yagya event

कुरुक्षेत्र में यज्ञ के दौरान बवाल, ब्राह्मणों पर भांजी लाठियां; फायरिंग में दो घायल

22/03/2025
Sharib Hashmi said about his character, I was not side kicked

शारिब हाश्मी अपने किरदार को लेकर बोले, मुझे साइड किक नहीं किया गया

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version