• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

Writer D by Writer D
26/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। जिले में अपर जनपद न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) पंकज कुमार श्रीवास्तव ने 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 20 दिन के भीतर सुनवाई पूरी कर आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद (Life Imprisonment) एवं जुर्माने की सजा सुनाई है।

जिले के संयुक्त निदेशक (अभियोजन) हवलदार सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरोपी राजकुमार उर्फ फुटानी मौर्य, निवासी सराय संसारा थाना लालगंज को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 31 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। इस मामले में पीड़िता का पिता जिले के नगरीय इलाके में किराये पर कमरा लेकर पत्नी व बेटा बेटी के साथ रहता है।

गत 03 जून को दिन में लगभग 02 बजे उसकी 11 साल की बेटी अपने 08 वर्षीय भाई के साथ अकेली थी। तभी उसका पूर्व परिचित राजकुमार आया और भाई को बहला-फुसलाकर किचन में बंद कर दिया तथा बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

सिंह ने बताया कि इस केस की प्रभावी पैरवी विशेष लोक अभियोजक देवेश चन्द्र त्रिपाठी ने की। त्रिपाठी ने बताया कि अदालत ने इस मुकदमे में 26 जुलाई को संज्ञान लिया और 05 अगस्त को आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया। त्रिपाठी ने यथाशीघ्र सभी गवाहों की गवाही करायी। अदालत ने 23 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस पूरी कर 24 अगस्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषसिद्ध करार दिया।

अदालत ने महज 20 दिन में इस मुकदमे का निस्तारण करते हुए गुरुवार को दोषी को सजा भी सुना दी। जिलाधिकारी डा नितिन बंसल एवं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सभी संबन्धित पक्षों को बधाई दी।

Tags: crime newspratapgarh news
Previous Post

सुरंग बनाकर ज्वैलरी की दुकान में लाखों की चोरी

Next Post

दो मंजिल मकान की छत गिरने से दो बहनों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
The entire family was found dead

दो मंजिल मकान की छत गिरने से दो बहनों की मौत

यह भी पढ़ें

Sunita Kejriwal

सुनीता केजरीवाल को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

15/06/2024
smriti irani

यूपी में नहीं लौटने वाला गुंडों का राज : स्मृति ईरानी

05/03/2022
Blackout

आज शाम पूरा प्रदेश अंधेरे में डूब जाएगा, क्या है योगी सरकार की तैयारी?

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version