• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gyanvapi Verdict: हिंदू पक्षकार को पाक नंबर से मिली धमकी, भेजी कटे सिर का फोटो

Writer D by Writer D
26/08/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Harihar Pandey

Harihar Pandey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। भगवान विशेश्वर के वाद मित्र हरिहर पांडेय (Harihar  Pandey) को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही मोबाइल पर उनके कटे सिर की फोटो भी भेजी गई है। हरिहर पांडेय की तहरीर पर लक्सा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी के औरंगाबाद निवासी हरिहर पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की 24 अगस्त को मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। हरिहर पांडेय को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही कटे हुए सिर का फोटो भी भेजा गया था। किसी अनहोनी की आशंका से लक्सा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हरिहर पांडेय ने बताया कि, 8 अप्रैल 2021 को वाराणसी सिविल कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वेक्षण का आदेश दिया था। 8 अप्रैल की शाम को उनके फोन पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने अपना नाम यासीन निवासी दालमंडी बताया था। यासीन ने फोन पर कहा कि, हरिहर पांडेय जी आप ने अदालत में आदेश तो करा लिया है, लेकिन एएसआई वाले ज्ञानवापी में घुस नही पाएंगे और आप के सहयोगी मारे जाएंगे।

सीएम योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर

इस मामले में उन्होंने 9 अप्रैल 2021 को पुलिस से शिकायत की थी। उन्हें सरकारी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इस वक्त पुलिस ने सरकारी सुरक्षा हटा ली है और इस वजह से वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

हरिहर पांडेय ने बताया कि, प्राचीन स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लार्ड विशेश्वर नाथ की ओर से पंडित सोमनाथ व्यास, रामरंग शर्मा और बतौर वादी वर्ष 1991 में सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। मुकदमा दायर करने के कुछ वर्षो बाद पंडित सोमनाथ व्यास और रामरंग शर्मा का निधन हो गया अब अकेले इस मुकदमे में पक्षकार के तौर पर बचे हैं।

इस पूरे प्रकरण में लक्सा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर, वाराणसी जिला अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई पूरी हो गई है। हिंदू और मुस्लिम पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट इस मामले में अब 12 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगा।

Tags: gyanvapi masjidgyanvapi rowgyanvapi verdictvaranasi news
Previous Post

सीएम योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Next Post

कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, आज मिले इतने नए केस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक दक्षता में यूपी को बड़ी उपलब्धि

18/04/2026
Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
Next Post
Corona

कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, आज मिले इतने नए केस

यह भी पढ़ें

Pakistan also gave a severe blow to Dragon

पाकिस्तान ने भी ड्रैगन को दिया तगड़ा झटका, TikTok को किया बैन

09/10/2020
उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, सोमवार से राज्य में खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल

14/11/2020
BCCI

घरेलू क्रिकेट के लिए बीसीसीआई का ब्लूप्रिंट, तो रणजी ट्रॉफी 11 जनवरी से

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version