• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
26/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, बस्ती
0
OSD Moti Singh

OSD Moti Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ओएसडी मोतीलाल सिंह ( OSD Moti Singh) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था।

बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह ( OSD Moti Singh) की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी जानवर को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है।

पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर स्थित शिविर कार्यालय में तैनात जन सामान्य निवारण अधिकारी/ओएसडी मोतीलाल सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था। गोरखपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद से रिटायर होने के बाद मोतीलाल सिंह गोरखनाथ मंदिर से जुड़ गए थे और लोगों की समस्याएं सुना करते थे।

ओएसडी बनने से पहले गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में संचालित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन सुनवाई केंद्र में मोतीलाल सिंह लोगों की जन समस्याएं सुना करते थे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गोरखपुर कैंप कार्यालय में ओएसडी बनाया था। उनका काम गोरखनाथ मंदिर में लोगों की फरियाद सुनना था।

गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे पति-पत्नी

बताया जा रहा है कि ओएसडी मोतीलाल सिंह किसी काम से लखनऊ आ रहे थे। वह गोरखपुर से बस्ती जिले के मुंडेरवा स्थित एनएच पर पहुंचे ही थे कि सड़क पर एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मोतीलाल सिंह की मौत हो गई। पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए।

ओएसडी ( OSD Moti Singh) के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर किया है। इसके साथ ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके ओएसडी मोतीलाल सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी आज किसी भी समय गोरखपुर जा सकते हैं और मोतीलाल सिंह के अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सकते हैं।

Tags: accident newsbasti newscm yogigorakhpur newsOSD Moti Singhroad accident
Previous Post

1.80 करोड़ रुपये की चरस बरामद

Next Post

Gyanvapi Verdict: हिंदू पक्षकार को पाक नंबर से मिली धमकी, भेजी कटे सिर का फोटो

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

27/08/2026
Yogi government holds a class on YouTube as well.
उत्तर प्रदेश

हर बच्चे तक शिक्षा की डिजिटल पहुंच, योगी सरकार ने यूट्यूब पर भी लगाई कक्षा

27/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा को 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी : केशव मौर्य

27/08/2026
Next Post
Harihar Pandey

Gyanvapi Verdict: हिंदू पक्षकार को पाक नंबर से मिली धमकी, भेजी कटे सिर का फोटो

यह भी पढ़ें

Police Station, Haldwani

Haldwani: सीएम धामी की घोषणा के बाद विवादित स्थान पर बनी पुलिस चौकी

13/02/2024
हाईकोर्ट का फैसला

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच आज हाईकोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें

24/07/2020
CM Yogi worshiped Kalaratri

सीएम योगी ने की कालरात्रि की आराधना, हवन कर लोकमंगल की कामना की

29/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version