• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुलंदशहर को और अधिक आधुनिक और विकसित बनाएंगे: सीएम योगी

Writer D by Writer D
27/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे। सीएम योगी (CM Yogi) ने जनपद की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुलंदशहर को और ज्यादा आधुनिक और विकसित बनाना है। योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले बुलंदशहर की पुण्य धरती को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि आपने पिछले विधानसभा चुनाव में सातों सीट पर भाजपा विधायक जिताकर भेजे उसके लिए मैं बुलंदशहर की जनता का बारंबार आभार करता हूं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आपने डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताया है, सरकार उसके अनुरूप ही विकास कार्य करेगी। आपके जनपद के जनप्रतिनिधि जनपद में विकास की बातों को अक्सर मेरे सामने रखते हैं और मैं उनकी बात ध्यान से सुनता भी हूं। आप के विधायकों की पहल पर बुलंदशहर में नई जनरेशन के लिए विद्युत संयंत्र, कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज, नमामि गंगे के तहत योजना एवं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत पॉटरी उद्योग समेत सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

बुलंदशहर में बन रहे मेडिकल कॉलेज में अब शहर के बच्चे एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। साथ ही लड़कियों के लिए विशेष रूप से नर्सिंग कोर्स भी व्यवस्था है। बुलंदशहर के बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में निकुंज हॉल से मैंने पहली जनसभा की थी पर अब सरकार बनने के बाद एक बार फिर से इसी हॉल से आप सबका आभार प्रकट करने आया हूं। समाज के प्रत्येक तबके के लिए किए जाने वाले प्रयास आज धरातल पर उतरते दिखाई दे रहे हैं।

कोरोना काल में अमेरिका जैसा बड़ा देश भी ध्वस्त हो गया था लेकिन भारत में कोरोना महामारी के दौरान इलाज वैक्सीन और रोजगार तक दिए गए। डीबीटी के माध्यम से जन-जन को लाभ का पैसा पहुंचाया गया। तकनीक के महत्व को समझते हुए बुलंदशहर के बगल में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।सीएम ने कहा कि बुलंदशहर के बगल में फिल्म सिटी, मेडिकल पार्क और डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है।

जिससे युवाओं को भरपूर रोजगार मिलेगा। गांव-गांव में खेल के मैदान बनाए गए हैं ताकि युवा खेल कर मजबूत बन सके। गांव में सरकारी जमीन पर बने मकानों का स्वामित्व परिजनों को दिया गया। प्रदेश में लाखों लोगों को पीएम आवास दिया गया, वहीं स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सस्ता लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

सीएम योगी ने पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन भवनों किया निरीक्षण

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि अब टेक्निकल कोचिंग के लिए प्रदेश के बच्चों को बाहर नहीं जाना होगा। प्रदेश में चल रही अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत टेक्निकल कोचिंग दी जाएगी। वही लाखों बच्चों को टेबलेट भी उपलब्ध कराया गया। प्रदेश में पहले गुंडाराज था लेकिन अब गुंडे छुपे छुपे घूमते हैं। प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश को दुनिया में नंबर 1 बनाना है इसके लिए युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत होना होगा।

प्रदेश में अवैध नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाई जाएगी अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ शिकायत करने के लिए एक ऐप बनाया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध नशे का काम करने वाले आरोपियों खिलाफ शिकायत कर सकता है। बुलंदशहर को और अधिक आधुनिक और विकसित बनाएंगे।

Tags: Bulandshahr Newscm yogiYogi News
Previous Post

सीएम योगी ने पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन भवनों किया निरीक्षण

Next Post

आईआईटी, एनआईटी के छात्रों को पसंद आ रही मुख्यमंत्री फेलोशिप स्कीम

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
Next Post
CM Fellowship Scheme

आईआईटी, एनआईटी के छात्रों को पसंद आ रही मुख्यमंत्री फेलोशिप स्कीम

यह भी पढ़ें

Magha Purnima

माघ पूर्णिमा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, लक्ष्मी-नारायण का मिलेगा आशीर्वाद

10/02/2025

सौ करोड़ वैैक्सीन डोज देने वाला भारत दुनिया का पहला देश : योगी

19/10/2021
3 planets will transit

17 मई राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ

17/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version