• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भर्तियों में गड़बड़ी पर सरकार सख्त, युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित भी: सीएम धामी

Writer D by Writer D
28/08/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) और विधानसभा में भर्तियों आ रही गड़बड़ी की शिकायतों पर कहा कि सरकार इस प्रकरण को लेकर सख्त है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक मजबूत और पारदर्शी सिस्टम बनाने पर काम किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष से सभी कालखंड में भर्तियाें की जांच करायी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ईमानदारी से परीक्षा में पास होने वाले छात्रों के भविष्य काे लेकर सरकार पूरी चिंता करेगी। उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है। हमारे प्रदेश के सभी नौजवानों के रोजगार से जुड़ा मामला है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां हमने सख्त जांच के आदेश दे दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं और कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। सभी मामलों पर कार्रवाई चल रही है। साथ ही

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि परिणाम आप सभी के सामने आ भी रहा है कि अभी तक कुल 27 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। भर्ती घोटालों में किसी को भी नही बख्शा जायेगा, चाहे किसी के हाथ कितने भी लम्बे क्यों न हो कानून की ओर से अपना काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मन की बात’ को सुना, ‘बेडू’ का जिक्र करने पर पीएम का जताया आभार

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इससे हम आगे के लिए भी एक नजीर बनाना चाहते हैं, जिससे इस घटना की पुनरावृति न हो क्योंकि हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है, उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है। हमें प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं का ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि आगे भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके। लगातार जांचे चल रही है जिसके परिणाम धीरे-धीरे आप सभी के समक्ष आते जा रहे हैं।

विधानसभा में नियुक्तियों में गड़बड़ी की आ रही शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है, और हम विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे कि विधानसभा में जितनी भी भर्तियां हुई हैं जिनमें शिकायत आ रही है, वो नियुक्ति चाहे किसी भी कालखण्ड की हो उनमें निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्षा द्वारा जांच कि विषय में राज्य सरकार से जो भी सहयोग मांगा जायेगा, वह दिया जायेगा।

Tags: cm dhamidehradun newsuksssc scamUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मन की बात’ को सुना, ‘बेडू’ का जिक्र करने पर पीएम का जताया आभार

Next Post

PM मोदी ने IMT खरखौदा में मारुति के प्लांट का किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
PM Modi

PM मोदी ने IMT खरखौदा में मारुति के प्लांट का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Jagannath Mahato

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का निधन, मुख्यमंत्री ने कहा- नहीं रहे हमारे टाइगर

06/04/2023
Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

12/09/2025
cm yogi

नमस्ते…. मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं, आपकी तबियत कैसी है

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version