• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा ये असर

Writer D by Writer D
30/08/2022
in Business, Main Slider
0
September

September

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दो दिन बाद नए महीने यानी सितंबर (September) की शुरुआत होने वाली है। महीने की पहली तारीख से कई बदलाव होने जा रहे हैं। बैंकिंग (Banking) के नियम में बदलाव होंगे। साथ ही रसोई गैस (LPG) की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। किसानों को भी नए महीने की शुरुआत से पहले पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े काम को निपटाना जरूरी है। ऐसे कई बदलाव हैं, जो एक सितंबर से होने वाले हैं। इनमें से अगर आपका कोई जरूरी काम अब तक पूरा नहीं हो सका है, तो इसे तुरंत निपटा लीजिए।

पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों से लंबे समय से केवाईसी (Know Your Customers) अपडेट करने को कह रहा है। बैंक ने साफ तौर पर कह दिया है कि KYC अपडेट कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को सूचित किया था कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार, सभी ग्राहकों को KYC अपडेट करना जरूरी है। इस काम को पूरा करने के लिए बैंक ने आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 तय की है।

बैंक के अनुसार, यदि आपके खाते का 31 मार्च 2022 तक KYC का अपडेशन नहीं हुआ है, तो इसे 31 अगस्त 2022  तक पूरा करा लें। KYC को अपडेट करने के लिए अपने मूल ब्रांच से संपर्क करें। अगर आपने KYC अपडेट नहीं किया, तो आप अपने खाते से पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में हो सकता है कि रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हो जाए। अगर आप बढ़ी हुई कीमतों से राहत चाहते हैं तो आज ही अपना LPG सिलेंडर बुक करा लें, आज बुक कराने पर नई दरों से आपको भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

पीएम किसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों को e-KYC कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 है। अगर किसान 31 अगस्त तक ये काम नहीं पूरा करते हैं, तो उनकी अगली किस्त अटक सकती है।

बढ़ जाएंगे टोल टैक्स

दिल्ली आने जाने के लिए जो लोग यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक सितंबर से अधिक टोल टैक्स चुकाने होंगे। नई बढ़ोतरी के अनुसार, कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल की दर को 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2.65 किलोमीटर कर दिया गया है। प्रति किलोमीटर पर 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

हल्के कमर्शियल वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बसों के लिए टोल टैक्स को 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 4।15 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। बस या ट्रक के लिए टोल की दर को 7.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में इजाफा 2021 में हुआ था।

इंश्योरेंस एजेंटों का कमीशन कम

IRDAI ने जनरल इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव किया है। अब इंश्योरेंस एजेंट को 30 से 35 फीसदी की बजाय 20 फीसदी ही कमिशन मिलेगा। इससे लोगों की प्रीमियम की राशि कम आएगी।

ऑडी कार की कीमतें

अगर आप सितंबर के महीने में ऑडी कार खरीदने का प्लान बना कर रहे हैं, तो ये कार महंगी होने वाली है। ऑडी कार की कीमतों में 2.5 फीसदी का इजाफा होने वाला है। नई कीमतें 20 सितंबर से लागू होने वाली हैं।

गाजियाबाद में बढ़ेगा सर्किल रेट

अगर आप गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक सितंबर से अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा। गाजियाबाद में सर्किल रेट में 2 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है।

Tags: 1 SeptemberBusiness NewsBusiness news in hindiseptember
Previous Post

‘आपकी कथनी और करनी में फर्क’, शराब नीति पर अन्ना हजारे ने केजरीवाल को लगाई फटकार

Next Post

गुलाम नबी का कांग्रेस को बड़ा झटका, 64 वरिष्ठ नेता भी हुए पार्टी से ‘आजाद’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Next Post
Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी का कांग्रेस को बड़ा झटका, 64 वरिष्ठ नेता भी हुए पार्टी से 'आजाद'

यह भी पढ़ें

GIDA

गीडा को सीएम के हाथों मिलेगी 1551 करोड रुपये की परियोजनाओं की सौगात

16/06/2025

यूपी में कोरोना के 24 घंटों में 6318 नए मामले, 4 हजार से अधिक रोगमुक्त

17/09/2020
Cyber Fraud

जालसाजों ने युवक के दो खातों से उड़ाए 27 हजार से अधिक के रुपए, मुकदमा दर्ज

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version