• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने राज्यपाल से की भेंट

Writer D by Writer D
30/08/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Governor

Governor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राज्यपाल (Governor) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को राजभवन में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त (High Commissioner of Australia) बैरी ओ फारेल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस मौके पर राज्यपाल ने आपसी सहयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत करते हुए उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों के शैक्षिक भ्रमण, तकनीकी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन पर साझी रणनीति तैयार करने पर बात की।

राज्यपाल (Governor)  ने बताया कि उत्तराखंड की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के रूप में बेहतर कार्य कर रही हैं। उत्तराखण्ड की महिला स्वयं सहायता समूह के लिए ऑस्ट्रेलिया में इस तरह के क्षेत्र में हो रहे अच्छे कार्यों के विषय मे अनुभव प्राप्त करने की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया भ्रमण कार्यक्रम बनाए जा सकते हैं।

राज्यपाल (Governor)  ने बताया कि उत्तराखण्ड में ऑर्गेनिक एवं नेचुरल फार्मिंग, मेडिसिनल (औषधीय) पौधों, ऐरोमेटिक (सगंध) पौधों, मशरूम की खेती को बढ़ावा देने और योगा एवं आयुर्वेद में समन्वय एवं सहयोग की सम्भावनाएँ है जिस पर साझा कार्य किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। यहां पर होमस्टे, एडवेंचर टूरिज्म, माउंटेन टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी आपसी साझेदारी के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।

सीएम से चयनित छात्रों ने की भेंट, धामी बोले-छात्रों को नहीं होने देंगे निराश

राज्यपाल (Governor) ने कहा की वनाग्नि उत्तराखण्ड में एक बड़ी चुनौती है और ऑस्ट्रेलिया ने वनाग्नि को रोकने में कारगर उपाय खोजे हैं इसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से सहयोग की अपेक्षा की।

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने भी उत्तराखंड के साथ ऑस्ट्रेलिया के सहयोग को बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। आपसी सहयोग की विभिन्न संभावनाओं पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त की सैकेंड सेक्रेटरी सुश्री मिश खान भी उपस्थित रहीं।

Tags: dehradun newsGovernor GurmeetUttarakhand News
Previous Post

सीएम से चयनित छात्रों ने की भेंट, धामी बोले-छात्रों को नहीं होने देंगे निराश

Next Post

एक्टर कमाल रसीद खान को 14 दिन की न्यायिक कस्टडी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Kamal R Khan

एक्टर कमाल रसीद खान को 14 दिन की न्यायिक कस्टडी

यह भी पढ़ें

RBI

RBI ने जारी किए असिस्टेंट एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

22/04/2022
women arrested

हत्या के आरोप में तीन महिला समेत छह गिरफ्तार

03/03/2022
brutual murder

प्रधान के भाई की निर्मम हत्या कर झाड़ियों में फेंका, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पीएसी तैनात

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version