• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार, दिव्यांग मेड को 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Seema Patra

BJP Leader Seema Patra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और भाजपा से निष्कासित नेत्री सीमा पात्रा (Seema Patra) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा पात्रा (Seema Patra) पर उनकी घरेलू सहायिका के साथ 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पिछले 8 सालों से सीमा के घर दिव्यांग लड़की काम कर रही थी। सीमा उसके साथ मारपीट करती थी और उसे बंधक बनाकर रखा था।

अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रही सीमा पात्रा को  4 बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया है।  मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस सीमा पात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवर को सीमा के यहां घरेलू नौकरानी का काम करने वाली सुनीता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था।

सीमा पात्रा (Seema Patra) गिरफ्तारी के डर से फरार हो गई थी। पिछले 2 दिनों से रांची पुलिस सीमा पात्रा को जगह-जगह तलाश कर रही थी। कई बार उसके संबंधित ठिकानों पर पुलिस ने रेड भी किया था। इससे पहले मंगलवार को मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

सीमा पात्रा ने रांची के अशोक नगर स्थित अपने घर में महिला को बंधक बनाकर रहा था। सीमा पर महिला के साथ टॉर्चर करने का आरोप है। सुनीता के शरीर पर जख्मों के कई निशान देखने को मिले। उसे कई बार गरम तवे से दागा गया। सीमा के बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक बस्के ने ही महिला की मदद की। आयुष्मान ने ही विवेक को बताया था कि कैसे उसकी मां सीमा उनकी घरेलू सहायिका सुनीता को यातनाएं देती है। आयुष्मान ने इस बारे में विवेक को बताया तो उन्होंने पुलिस की मदद से सुनिता को आजाद करवाया। विवेक सचिवालय में कार्यरत हैं।

राज्यपाल ने लिया था संज्ञान

सुनीता नाम की महिला का वीडियो वायरल हुआ था। महिला को सीमा पात्रा ने बंधक बनाकर रखा था और लंबे वक्त से टॉर्चर कर रही थीं। इसके बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को निष्कासित कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सीमा पात्रा की गिरफ्तारी की मांग हो रही थी।

BJP नेत्री के घर 8 साल से बंधक थी आदिवासी लड़की, पुलिस ने किया रेसक्यू

पुलिस ने SC/ST एक्ट और आईसीपी के तहत सीमा पात्रा पर मामला दर्ज किया था।  झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था। उन्होंने मंगलवार को डीजीपी नीरज सिन्हा से पूछा था कि अब तक सीमा पात्रा पर घरेलू सहायिका के टॉर्चर के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

Tags: #ranchi newsJharkhand newsNational newsSeema Patratribal girl
Previous Post

Ganesh Chaturthi: इन जातकों पर बनी रहती है बप्पा की कृपा

Next Post

बेटी को हुआ फूफा से प्यार, मां ने किया विरोध तो उठाया ये खौफनाक कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
Next Post
Murder

बेटी को हुआ फूफा से प्यार, मां ने किया विरोध तो उठाया ये खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड को बड़ा झटका Big shock to england

चेन्नई टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, चोटिल क्रॉवले आउट

04/02/2021
accident

अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर सास-बहू की मौत, चालक मौके से फरार

25/03/2021
Hair

लंबे समय तक रहेंगे स्ट्रेट बाल, आज़माएं ये टिप्स

08/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version