• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, अन्ना हजारे को बताया महाधूर्त और बेईमान

Writer D by Writer D
01/09/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Anna Hazare

Anna Hazare

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) को जहां अब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले हुए बता रहे हैं तो कांग्रेस नेता उदित राज के भी बोल बिगड़ गए हैं। यूपीए-2 सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे (Anna Hazare) को पूर्व सांसद ने समाजद्रोही, महाधूर्त और बेईमान तक कह डाला है।

अदित राज ने अपने ट्विटर हैंडल पर अन्ना (Anna Hazare) पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने यहां तक कहा कि वह समाजसेवी नहीं बल्कि समाज द्रोही हैं और बेईमान हैं। उदित राज ने बुधवार रात ट्वीट किया, ”अन्ना हजारे (Anna Hazare) महाधूर्त आदमी है। पहले के उठाए भृष्ठाचार एक न साबित हुए। क्या हुआ लोकपाल का?”

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में लिखा, ”अन्ना हजारे समाज सेवी नहीं समाज द्रोही हैं। बीजेपी के कहने पर यूपीए सरकार पर 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जो गलत साबित हुआ। इस बेईमान इंसान को माफी मांगनी चाहिए।”

पीयूष गोयल के घर पधारे गणपति, पीएम मोदी ने की बप्पा की आरती

उदित राज ने अन्ना हजारे पर ऐसे समय पर हमला किया है जब सामाजिक कार्यकर्ता ने हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखकर उनकी शराब नीति की आलोचना की है और उनसे शराब की दुकानों को बंद कराने की अपील की है। गौरतलब है कि यूपीए-2 सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के कई मामले उछले थे और इसी दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान और जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे की अगुआई में लोकपाल की मांग को लेकर आंदोलन हुआ था। आम आदमी पार्टी भी इसी आंदोलन की उपज है।

Tags: anna hazarecongressdelhi newsNational news
Previous Post

पीयूष गोयल के घर पधारे गणपति, पीएम मोदी ने की बप्पा की आरती

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने ‘डार्क वेब’ पर कसा शिकंजा, एएनटीएफ लेगी एक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने 'डार्क वेब' पर कसा शिकंजा, एएनटीएफ लेगी एक्शन

यह भी पढ़ें

navjot singh sidhu

सिद्धू काे लेकर चर्चाएं शुरू, बड़ा सवाल क्‍या घटनाक्रम के बाद ‘गुरु’ की भाजपा में होगी वापसी

28/09/2020
ओडिशा विधानसभा

ओडिशा विधानसभा: हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित

13/03/2021
Radhe Shyam

फिल्म ‘राधे श्याम’ ने पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads