Tech/Gadgets

Whatsapp ने 23 लाख भारतीय अकाउंट्स को किया बैन, ये है वजह

नई दिल्ली। WhatsApp ने जुलाई महीने में लगभग 23 लाख अकाउंट्स को बैन किया है। इसकी जानकारी ऐप ने गुरुवार को दी है। इन अकाउंट्स को IT Rules, 2021 के अनुसार बैन किया गया है। पिछले महीने के मुकाबले बैन हुए अकाउंट्स की संख्या बढ़ी है। कंपनी ने जून महीने में 22 लाख अकाउंट्स को बैन किया था, जो जुलाई में बढ़कर 23 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत और नियमों को तोड़ने की वजह से बैन किया गया है। WhatsApp सीधे यूजर्स को बैन का नोटिस नहीं भेज रहा है। ऐप का कहना है कि इन अकाउंट्स को यूजर्स के फीडबैक के बाद बैन किया गया है।

इसलिए बैन किए गए हैं अकाउंट्स

इन अकाउंट्स को गलत जानकारी फैलाने, साइबर सिक्टोरिटी में सेंधमारी और दूसरे कारणों से बैन किए गए हैं। कई यूजर्स ने अभद्रता या नुकसानदायक व्यवहार की शिकायत की है। WhatsApp को जुलाई महीने में 574 शिकायत मिली हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर भारत में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी के स्पोकपर्सन ने बताया, ‘इन अकाउंट्स को IT Rules 2021 के अनुसार बैन किया गया है। जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 2,387,000 अकाउंट्स बैन किए हैं।’

पांचवीं बार बदला गया नौसेना का ध्वज, गुलाम मानसिकता के प्रतीक से मिला छुटकारा

दरअसल, WhatsApp हर महीने ऐसे अकाउंट्स को बैन करता है या अपने प्लेटफॉर्म से रिमूव करता है। इस लिस्ट में वे अकाउंट्स होते हैं, जिन पर यूजर्स ने रिपोर्ट किया होता है या फिर जिन्होंने ऐप्स की पॉलिसी का उल्लंघन किया होता है।

आप भी कर सकते हैं रिपोर्ट

अगर किसी ने आपके साथ अभद्रता की है तो आप उसके अकाउंट्स को रिपोर्ट कर सकते हैं। कुछ मौकों पर यूजर्स को बतौर सबूत स्क्रीनशॉट भी शेयर करना पड़ता है। इसके अलावा आप किसी यूजर को आसानी से वॉट्सऐप पर ब्लॉक भी कर सकते हैं।

जब आप किसी यूजर को प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक और रिपोर्ट करते हैं, तो WhatsApp आपके चैट के आखिरी 5 मैसेज मांगता है। वहीं अगर आप किसी यूजर को ब्लॉक नहीं सिर्फ रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो सेंडर के मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें और फिर तीन डॉट पर क्लिक करें। इस तरह से आपको रिपोर्ट का ऑप्शन मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button