• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

iPhone 18 या Samsung Galaxy S26 2026 में कौन मारेगा बाजी? देखें फीचर्स

Desk by Desk
19/11/2025
in Tech/Gadgets
0
iPhone 18 vs Samsung Galaxy S26

iPhone 18 vs Samsung Galaxy S26

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Apple iPhone 17 के बाद अब iPhone 18 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, ये फोन अगले साल यानी 2026 में लॉन्च होने वाले सैमसंग कंपनी के फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S26 को कांटे की टक्कर देगा. एपल का ये नया फ्लैगशिप नए डिजाइन और अल्ट्रा एफिशिएंट 2nm चिप, बेहतर डिस्प्ले और अपग्रेड कैमरा के साथ उतारा जा सकता है. आइए जानते हैं कि ये दोनों ही फोन कौन-कौन से फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आएंगे और कौन सा फोन किस पर भारी पड़ सकता है?

iPhone 18 Specificaions (संभावित)

Apple कथित तौर पर iPhone 18 सीरीज के साथ और भी पतले और स्लीक मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी में है. शुरुआती लीक के अनुसार, इस लाइनअप में iPhone 18, iPhone 18e, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे. हालांकि iPhone Air 2 को होल्ड पर डाला जा सकता है.

नए लाइनअप में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ए20 बायोनिक चिप दिया जा सकता है जो नेक्स्ट जेनरेशन 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा. यह चिपसेट एफिशिएंसी और एआई प्रोसेसिंग पावर को बूस्ट करेगा जिससे कंपनी को Apple इंटेलिजेंस और स्मार्ट फीचर्स प्रदान करने में मदद मिलेगी. यूजर्स को ज्यादा एडवांस जनरेटिव एआई, बेहतर सिरी परफॉर्मेंस और टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेशन जैसे नए टूल मिल सकते हैं.

Samsung Galaxy S26 Specifications (संभावित)

सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, ये फोन जनवरी या फरवरी में उतारा जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि इस नए मॉडल में बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और ज्यादा शक्तिशाली AI क्षमता होगी, इसके अलावा स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 या सैमसंग कंपनी का इन-हाउस Exynos 2600 प्रोसेसर दिया जा सकता है.

4300mAh की दमदार बैटरी के साथ गैलेक्सी S26 में 6.27 इंच डिस्प्ले दी जा सकती है जो पिछले मॉडल से थोड़ी बड़ी होगी. सैमसंग भी एम14 ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल कर रहा है, वही पैनल जो ऐपल और गूगल द्वारा बेहतर ब्राइट स्क्रीन और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कैमरा अपग्रेड की बात करें तो गैलेक्सी S26 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. कौन सा फोन अपने फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लोगों का दिल जीतेगा, ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन फीचर्स के मामले में दोनों ही फोन पावरफुल फीचर्स से लैस होंगे.

Previous Post

टाइम इज़ लाइफ के सिद्धान्त को सच साबित कर रही हैं योगी सरकार की एम्बुलेंस सेवा

Next Post

भारत में लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Pro, मिलेगा 7500mAh बैटरी

Desk

Desk

Related Posts

Tech/Gadgets

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

23/10/2026
Tech/Gadgets

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

22/10/2026
Main Slider

फोन यूजर्स ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा ये नियम

15/10/2026
Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Next Post
200MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Pro, मिलेगा 7500mAh बैटरी

भारत में लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Pro, मिलेगा 7500mAh बैटरी

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

हाथरस मामले में प्रियंका गांधी का योगी सरकार को घेरा, कहा- सत्यमेव जयते

18/12/2020
Tihar Jail

तिहाड़ जेल में फर्जी भर्तियों से मचा हड़कंप, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से हुआ खुलासा

26/12/2021
murder

पत्नी की हत्या कर युवक थाने पहुंचा, नौ साल पहले किया था प्रेम विवाह

19/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version