• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस मामले में प्रियंका गांधी का योगी सरकार को घेरा, कहा- सत्यमेव जयते

Desk by Desk
18/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नई दिल्ली, हाथरस
0
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस मामले में सीबीआई की ओर से आरोप पत्र दाखिल किए जाने को न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। शुक्रवार को कहा कि एक बार फिर सच की जीत हुई है। साथ ही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

बता दें कि यूपी के हाथरस जिले में 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित सामूहिक बलात्कार एवं उसकी हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) ने चार आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया। हाथरस में इस दलित युवती से चार व्यक्तियों ने 14 सितंबर को कथित तौर पर बलात्कार किया था। इलाज के दौरान 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई थी।

एक तरफ सरकार सरंक्षित अन्याय था।
दूसरी तरफ परिवार की न्याय की आस थी।

पीड़िता का शव जबरदस्ती जला दिया गया। पीड़िता को बदनाम करने की कोशिशें हुईं। परिवार को धमकाया गया।

लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई।

सत्यमेव जयते#HathrasCase pic.twitter.com/X4qD0BVjjs

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 18, 2020

प्रियंका ने एक बयान में कहा कि एक बार फिर सत्य की जीत हुई। हाथरस मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल आरोप पत्र में कहा गया है कि लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गई। यह घटनाक्रम योगी आदित्यनाथ सरकार, एडीजी (विधि व्यवस्था), हाथरस के जिला अधिकारी और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

लापता दलित बालिका का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया कि राज्य सरकार ने पीड़िता की गरिमा को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। परिवार की मर्जी के बिना लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बलात्कार की बात से इंकार कर दिया और पीड़िता के बारे में शर्मनाक बातें की गईं। सच की रिपोर्ट करने की हिम्मत करने वाले पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की की गई। बहरहाल, पूरी ताकत लगाने के बाद भी उप्र सरकार सच को नहीं दबा सकी।

उन्होंने कहा कि मैं लड़की की मां के आक्रोश को नहीं भूल सकती जो अपनी बेटी को आखिरी विदाई नहीं दे सकीं। परिवार ने सिर्फ न्याय की मांग की थी। प्रियंका ने यह भी कहा कि मैं इससे खुश हूं कि न्याय प्रदान करने की दिशा में सीबीआई की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आशा करती हूं कि पीड़िता के परिवार को भारी पीड़ा के बीच कुछ राहत मिलेगी।

 

Tags: bjpcbicongresscrimeHathrasHathras caseHathras Rape murder casePMOpriyanka gandhiPriyanka Gandhi VadraUttar PradeshYogi Adityanathप्रियंका गांधींसत्‍यमेव जयते
Previous Post

रेलवे स्टेशन पर बेकाबू कार ने छ्ह यात्रियों को रौंदा, दो की हालत गंभीर

Next Post

कुंभ मेले से ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कोई लेना देना नहीं है : शैलजाकांत मिश्रा

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद

कुंभ मेले से ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कोई लेना देना नहीं है : शैलजाकांत मिश्रा

यह भी पढ़ें

शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’टीजर रिलीज, दिखा जबरदस्त एक्शन अवतार

03/06/2022
Basant Panchami

30 साल बाद शनि और सूर्य का होगा मिलन, इन राशियों को देगा डबल लाभ

09/02/2024
Facial

खोया निखार वापस लाएगा आलू, इस तरह करे इस्तेमाल

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version