Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

प्लेन हाईजैक कर पायलट ने दी वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश करने की धमकी, मचा हड़कंप

न्यूयॉर्क। अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विमान के पायलट ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दे डाली। पायलट ने 9-सीटर विमान को हाइजैक (Plane Hijack) कर टुपेलो हवाई अड्डे से लेकर उड़ान भरी। इसके बाद एक घंटे तक वह शहर के ऊपर ही उड़ान को नचाता रहा।

जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई दुकानों को खाली कराया। घटना पांच बजे सुबह (स्थानीय समय) की है। धमकी देने वाले ने कहा कि वह प्लेन को वॉलमार्ट से टकराकर क्रैश कर देगा।

यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे गिरी BMW, कई टुकड़ों में मिला ड्राइवर का शव

आनन-फानन अधिकारियों ने इलाके से निवासियों को वहां से निकालना शुरू किया। सभी नागरिकों से अगले निर्देश मिलने तक उस क्षेत्र से दूर रहने की बात कही गई। टुपेलो पुलिस ने कहा कि वो उस पायलट के संपर्क में हैं जिसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दी है।

डेली मेल ने गवर्नर टेट रीव्स के हवाले से कहा कि राज्य के कानून प्रवर्तन और आपातकालीन प्रबंधक इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सभी नागरिकों को टुपेलो पुलिस विभाग के अपडेट के प्रति सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button