• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग जीतने वाले बने पहले भारतीय

Writer D by Writer D
09/09/2022
in Main Slider, खेल
0
Neeraj Chopra

Neeraj Chopra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्विट्जरलैंड। टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने भारत के लिए एक और उपलब्धि हासिल की। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)  ने गुरुवार को स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।

मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने के बावजूद नीरज चोपड़ा ने लेट्ज़िग्रुंड स्टेडियम में बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि उनका पहला प्रयास फाउल हो गया लेकिन भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज (Neeraj Chopra) ने अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया और अपने अगले थ्रो में 88.00 मीटर को छुआ। इसके बाद चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 86.11 का रिकॉर्ड थ्रो किया और पांचवें और अपने अंतिम प्रयास में एक एक्सएम थ्रो के साथ इस मुकाबले का समापन किया।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 2016 डायमंड लीग चैंपियन और टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेज को हराकर यह खिताब जीता है। वाडलेज अपने सीजन के 90.88 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो से काफी पीछे रह गए और 86.94 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि मौजूदा यूरोपीय चैंपियन जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उनके बाद यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन (82.40 मीटर), लातविया के पैट्रिक गेलम्स (80.44 मीटर) और पुर्तगाल के राष्ट्रीय चैंपियन लिएंड्रो रामोस (71.96 मीटर) थे।

उल्लेखनीय है कि इस सीजन में डायमंड लीग इवेंट की एक सीरीज के माध्यम से कुल छह फाइनलिस्ट ज्यूरिख में ग्रैंड फाइनल में हिस्सा लिया।

ग्रेनेडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने भी 2022 के ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था पर एक ऑफ-द-फील्ड अटैक से उबरने में असफल रहने के बाद रिजर्व एथलीट लिएंड्रो रामोस द्वारा रिप्लेसमेंट किया गया।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)  ने पिछले माह लुसाने डायमंड लीग जीतकर और जून में स्टॉकहोम डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहने के बाद अपने तीसरे डायमंड लीग ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके अलावा उन्होंने स्टॉकहोम मीट में 89.94 मीटर थ्रो के साथ अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को और बेहतर बनाया था।

खत्म हुआ 3 साल का सूखा, कोहली ने जड़ा 71 वां इंटरनेशनला शतक

साल 2017 डायमंड लीग फाइनल में, नीरज चोपड़ा आठ फाइनलिस्टों के बीच 83.80 मीटर थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे थे। भारतीय जैवलिन थ्रोअर ने अगले वर्ष अपने रिकॉर्ड में और सुधार किया और 85.73 मीटर के प्रयास के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए। इस जीत के साथ नीरज चोपड़ा ने 2022 का सीजन एक शानदार अंदाज में पूरा किया।

24 वर्षीय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)  ने छह प्रतियोगिताओं में भाग लिया और इस सीजन में दो बार अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नीरज चोपड़ा जुलाई में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बने। हालांकि, भारतीय एथलीट अपने कमर की चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं ले सके थे लेकिन उन्होंने लुसाने में डायमंड लीग जीतकर पहले भारतीय बनकर अपनी वापसी को चिह्नित किया और अंत में वह डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने।

Tags: Diamond Leagueneeraj choprasports news
Previous Post

अनंत चतुर्दशी आज, जानें पूजा विधि और महत्व

Next Post

आजाद मार्केट में इमारत गिरने से तीन घायल, बचाव कार्य जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
building collapse

आजाद मार्केट में इमारत गिरने से तीन घायल, बचाव कार्य जारी

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 को जीरो फायर इंसिडेंट जोन बनाने के लिए योगी सरकार की व्यापक तैयारी

15/11/2024
संजय राउत Sanjay Raut

सांसद, पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे हैं देशद्रोह के मामले : संजय राउत

05/02/2021
आ रहा है OnePlus का नया किफायती टैबलेट, दमदार बैटरी और स्टाइलस का मिलेगा सपोर्ट

आ रहा है OnePlus का नया टैबलेट, दमदार बैटरी और स्टाइलस का मिलेगा सपोर्ट

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version