• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुकेश अंबानी ने खरीदी एक साथ दो कंपनी, जानिए कितने करोड़ में हुई डील

Writer D by Writer D
11/09/2022
in Business, Main Slider
0
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। एशिया के दूसरे सबसे रईस और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लगातार अपने कारोबार का विस्तार करते जा रहे हैं। हाल ही अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक और सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैंपा कोला (Campa Cola) की डील के बाद उन्होंने अब रिलायंस ने पॉलिएस्टर चिप और धागा बनाने वाली कंपनी शुभलक्ष्मी पॉलिएस्टर्स लिमिटेड का अधिग्रहण किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा में में हुई है।

पीटीआई के मुताबिक, शेयर बाजार (Stock Market) को भेजी सूचना में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। नियामकीय फाइलिंग में बताया गया कि RILके पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल लिमिटेड (पहले रिलायंस पॉलिएस्टर लिमिटेड) ने शुभलक्ष्मी पॉलिएस्टर्स लिमिटेड (SPL) और शुभलक्ष्मी पॉलिटेक्स लिमिटेड (SPTex) के पॉलिएस्टर बिजनेस के अधिग्रहण की डील की है। इसके तहत SPL के लिए 1,522 करोड़ रुपये, जबकि SPTex के लिए 70 करोड़ रुपये में सौदा हुआ है।

CCI की मंजूरी का इंतजार

रिपोर्ट में कहा गया कि फिलहाल, इस डील पर भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (CCI) और दोनों कंपनियों के संबंधित लेनदारों की मंजूरी लेना अभी बाकी है। रिलायंस की यह बड़ी डील कंपनी के टेक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग बिजनेस को आदे बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। रिलायंस लगातार अपने कारोबार को विस्तार कर रही है और अपने पोर्टफोलियो में एक के बाद एक कंपनी को जोड़ती जा रही है।

क्या करती हैं ये कंपनी?

शुभलक्ष्मी पॉलीटेक्स लिमिटेड डायरेक्ट पॉलीमराइजेशन के जरिए पॉलिएस्टर फाइबर, यार्न और टेक्सटाइल-ग्रेड चिप्स का उत्पादन करती है। इसकी पॉलीमराइजेशन क्षमता 2,52,000 टन प्रति वर्ष है। गौरतलब है कि फर्म की दो उत्पादन इकाइयां हैं, जिनमें से एक गुजरात के दहेज में मौजूद है, जबकि दूसरी सिलवासा, दादरा- नागर हवेली में है।

इतना है दोनों कंपनियों का कारोबार

टर्नओवर की बात करें तो SPL  ने साल 2019 में 2,702.50 करोड़ रुपये, साल 2020 में 2,249.08 करोड़ रुपये और साल 2021 में 1,768.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा SPTex के टर्नओवर को देखें तो इसने साल 2019 में 337.02 करोड़ रुपये, साल 2020 में 338.00 करोड़ रुपये और साल 2021 में 267.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiMukesh Ambanitodays business news
Previous Post

Queen Elizabeth II के निधन पर देश में राजकीय शोक, सम्मान में झुका राष्ट्रीय ध्वज

Next Post

जारी हुआ JEE Advanced रिजल्ट, jeeadv.ac.in पर करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Next Post
UP Board

जारी हुआ JEE Advanced रिजल्ट, jeeadv.ac.in पर करें चेक

यह भी पढ़ें

urvashi rautela

उर्वशी रौतेला दुबई में एक शो में 15 मिनट के लिए शामिल होने के लिए लेंगी 4 करोड़

30/12/2020
yogi

यूपी के ग्रामीण इलाकों में बनाए जाएंगे मिनी स्टेडियम : योगी

10/09/2021
मुंबई इंडियंस Mumbai indians

मुंबई ने दिल्ली को दिया 201 रनों का विशाल लक्ष्य

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version