• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा सांसद अतुल राय की 58 लाख की सम्पत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
12/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Property Attached

Property Attached

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। माफिया डान मुख्तार अंसारी के करीबी मऊ में घोसी क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद अतुल राय (Atul Rai) की करीब 58 लाख रूपये कीमत की सात बेनामी संपत्तियां पुलिस ने रविवार को कुर्क (Property Attached) कर ली हैं।

सांसद अतुल राय की 1.48 हेक्टेयर की सात बेनामी संपत्तियों को वाराणसी और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुर्क कर किया गया। कुर्की की कार्यवाही पुलिस आयुक्त कमिशनरेट वाराणसी के आदेश पर की गयी है।

गौरतलब है कि अतुल राय इस समय प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं और उनके ऊपर वाराणसी के भेलूपुर थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आज यह कुर्की की कार्यवाही गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की गयी है। अतुल राय के पैतृक गांव गाजीपुर के बीरपुर थाना क्षेत्र भांवरकोल में ये कार्रवाई की गयी है। वाराणसी की भेलूपुर और लंका पुलिस, सीओ सिटी गाजीपुर और तहसीलदार मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में सभी सात जमीनों को कुर्क कर लिया गया।

कुर्की की कार्यवाही की तहसीलदार मुहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी बेनामी संपत्तियों की कुर्की की जा रही है, जिसके क्रम में आज अतुल राय की सात बेनामी जमीनों को कुर्क किया गया है जिनकी कुल कीमत 58 लाख 13 हजार 800 रुपया है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्यवाही अतुल राय पर गैंगेस्‍टर एक्‍ट के तहत किया गया है। जिसमें अपराध के द्वारा अर्जित संपत्ति को आज कुर्क किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुहम्‍मदाबाद तहसीलदार को कुर्क की संपत्ति को सुपुर्द किया गया है।

अतुल राय बाहुबली मुख्तार अंसारी के काफी नजदीकी बताए जाते रहे हैं जो बसपा पार्टी से घोसी लोकसभा क्षेत्र 2019 में सांसद चुने गए। हालांकि चुनाव के दौरान ही उन पर एक युवती ने दुराचार का आरोप लगाया। इस मामले में वह अभी तक जेल में बंद हैं।

Tags: Atul Raigajipur newsproperty attached
Previous Post

ऑनर किलिंग में आरोपी पिता गिरफ्तार

Next Post

चार साल की बच्ची से हैवानियत, दरिंदा गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Rape

चार साल की बच्ची से हैवानियत, दरिंदा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Arrested

भूत प्रेत के चक्कर में दबंगों ने की पिटाई, एक की मौत, पांच गिरफ्तार

27/05/2022
UP Rise gives new wings to youth

यूपी राइज से युवाओं को नई उड़ान, इनोवेशन के दम पर रोजगार सृजन का संकल्प

21/08/2026
Makeup

मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स जो सर्दियों में आपकी त्वचा पर लाए रंगत

07/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version