• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी के जन्मदिन पर बना विश्व रिकॉर्ड, एक लाख से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Writer D by Writer D
17/09/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Narendra Modi

Narendra Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) पर शनिवार को देश विदेश में एक लाख से अधिक लोगों ने रक्तदान कर एक नया इतिहास रच दिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देर शाम तक एक लाख से अधिक लोग रक्तदान कर चुके हैं। अंतिम रूप से यह संख्या बढ़ने की संभावना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार देर शाम एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा,“नया विश्व कीर्तिमान! आज मुझे बताते हुए हर्ष है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत एक लाख से अधिक लोगों ने अब तक स्वेच्छा से रक्तदान किया है, जो कि एक नया विश्व कीर्तिमान है। अपने प्रिय प्रधानसेवक को देश की तरफ से यह एक अमूल्य भेंट है।”

श्री मोदी के जन्मदिन पर देश विदेश में रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके लिए कुल छह हजार से अधिक रक्तदान शिविर लगाने के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया है। इन शिविरों में रक्तदान करने के लिए दो लाख सात हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। देर शाम तक इन पर 100500 से अधिक लोग रक्तदान कर चुके हैं।

1 अक्टूबर तक चलेगा ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’: सीएम धामी

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रक्तदान किया।

इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक रक्तदान करने का रिकॉर्ड भारत के ही अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नाम है। परिषद ने छह सितंबर 2014 को 300 शहरों में 556 रक्तदान शिविर लगाएं थे जिनमें 87029 व्यक्तियों ने भाग लिया था।

इस अवसर पर श्री मांडविया ने लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा,“रक्तदान-महादान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आज से शुरू हुए रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्तदान किया। मानवता के इस कार्य में जुड़कर मन प्रफुल्लित है। आप भी इस महान कार्य का हिस्सा बनें।”

श्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत जगह जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। विदेशों में भी रक्तदान शिविर लगाएं गये हैं।

Tags: blood donationdelhi newsNational newsPM birthdayPM Modi birthday
Previous Post

योगी कैबिनेट: सरसों और रागी का बीज नि:शुल्क वितरित करेगी सरकार

Next Post

यूपी में 14 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 10 जिलों के बदले गए DM

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

21/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास: CM साय

21/03/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the Surguja Olympics
Main Slider

3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री साय

21/03/2026
Uttarakhand moves ahead on the path of development: Rajnath Singh
Main Slider

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

21/03/2026
CM Dhami welcomed Rajnath Singh
राजनीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

21/03/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 14 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 10 जिलों के बदले गए DM

यह भी पढ़ें

Noida

साढ़े चार वर्षों में ग्रेटर नोएडा में हुआ इतने करोड़ रुपए का निवेश

11/10/2021
murder

बंगाल चुनाव: TMC कार्यकर्ता की हत्या, आठ लोग गिरफ्तार

01/04/2021
egg biryani

सर्दी के मौसम में ट्राई करें egg बिरयानी, भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version