• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जौहर यूनिवर्सिटी में मिली चोरी की हजारों किताबें, दीवार तोड़कर निकाली गईं

Writer D by Writer D
20/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
jauhar university

jauhar university

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में वरिष्ठ सपा नेता आजम खान (Azam Khan) की पहल पर स्थापित जौहर विश्वविद्यालय (Jauhar University) में नगर निगम से चोरी हुयी सफाई मशीन बरामद होने के अगले दिन मंगलवार को हजारों किताबें बरामद हुयी हैं। ये किताबें ओरिएंटल कॉलेज से कुछ साल पहले चोरी हुयी थीं।

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डा संसार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद हुई किताबों की गिनती चल रही है। पूर्ववर्ती सपा सरकार के कद्दावर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की पहल पर स्थापित जौहर विश्वविद्यालय (Jauhar University) में चोरी के सामान की धरपकड़ के अभियान में पुलिस को दूसरे दिन बड़ी कामयाबी मिली है। विश्वविद्यालय परिसर में जमींदोज की गयी ऑटोमैटिक स्विपिंग मशीन मिलने के बाद अब हजारों गायब किताबें पुस्तकालय से बरामद होना चौंकाने वाला है।

पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए अनवार और सालिम की निशानदेही पर ये किताबें बरामद की हैं। अनवार और सालिम, आजम खान के करीबी बताये जाते हैं। ये दोनों आजम के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के करीबी दोस्त भी हैं। अनवार और सालिम की निशानदेही पर ही पुलिस ने कल ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीन बरामद की थी। मशीन कैंपस में गड्ढा खोदकर दबाई गई थी। यह मशीन नगर पालिका परिषद की बताई जा रही है।

दो दिन के बाद ये बैंक हमेशा के लिए हो जाएगा बंद, ग्राहक तुरंत निकाल लें अपना पैसा

पुलिस की पड़ताल के क्रम में ओरिएंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी थी कि इन दोनों से अगर उनके कॉलेज से चोरी हुई किताबों के बारे में पूछा जाये तो किताबें मिल सकती हैं। पुलिस ने जब अनवार और सालिम से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय (Jauhar University) के म्यूजियम की लिफ्ट के नीचे किताबें दबी हैं।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लिफ्ट के नीचे से दबी हुई हजारों की संख्या में किताबों को बरामद कर लिया। ओरिएंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2016 में 10633 किताबें कॉलेज से गायब हैं। इनमें से करीब ढाई हजार किताबें पहले जौहर यूनिवर्सिटी से बरामद हो चुकी हैं।

Tags: azam khanJauhar UniversityRampur Newsup news
Previous Post

दो दिन के बाद ये बैंक हमेशा के लिए हो जाएगा बंद, ग्राहक तुरंत निकाल लें अपना पैसा

Next Post

अब वक्फ सम्पत्तियों का होगा सर्वे, योगी सरकार ने लिया फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Compensation

अब वक्फ सम्पत्तियों का होगा सर्वे, योगी सरकार ने लिया फैसला

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Madal Virupakshappa

BJP विधायक के घर से मिला अकूत खजाना, इस पद से दिया इस्तीफा

03/03/2023
Inflation

आम आदमी को लगा झटका, फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर यहां पहुंची

17/03/2025

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को दिया भारत आने का निमंत्रण

24/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version