• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, माणा और औली में सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

Writer D by Writer D
04/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मंगलवार शाम देहरादून पहुंचे। वे यहां सैनिकों संग दशहरा मनाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदि ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का देवभूमि पहुंचने पर स्वागत किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) वायुसेवा के विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का स्वागत किया।इनके अलावा प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आज जीटीएस हेलीपेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) जौलीग्रांट से जीटीसी हेलीपैड पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का सेना के जवानों के साथ आज बड़ा खाने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंह रात्रि विश्राम सेना के गेस्ट हाउस में करेंगे। रक्षा मंत्री बुधवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन और माणा स्थित राणाकोट पोस्ट और चीन सीमा से सटे माणा और औली में सैनिकों के संग दशहरा मनाएंगे।

रक्षा मंत्री पांच अक्टूबर (बुधवार) सुबह साढ़े सात बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से चमोली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव माणा जाएंगे। साथ ही औली में सेना के साथ आयोजित दशहरा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और सेना की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण भी करेंगे।

समाज को खोखला बना रही राक्षसी प्रवृत्तियां: सीएम योगी

रक्षा मंत्री भगवान नारायण के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। बदरीनाथ धाम में दर्शन के बाद उसी दिन देहरादून के रवाना हो जाएंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि माणा गांव भारत का अंतिम गांव माणा चमोली जनपद में बदरीनाथ से तीन किमी दूर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। अपनी अनूठी परंपराओं के लिए इसकी एक अलग पहचान है। यहां रडंपा जनजाति के लोग रहते हैं। चमोली की मलारी घाटी में स्थित बाड़ाहोती में चीन ने वर्ष 2014 से 2018 तक कई बार घुसपैठ कोशिश को आइटीबीपी के जवानों ने नाकाम कर दिया। बाड़ाहोती में सेना और आइटीबीपी हमेशा चौकन्ना रहती है।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsRajnath singhUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने अपने सभी कार्यक्रम किए स्थगित, डीएम पौड़ी से बात कर राहत-बचाव के दिए निर्देश

Next Post

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बातचीत- शांति प्रयासों में भूमिका निभाने की पेशकश

Writer D

Writer D

Related Posts

Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे : नायब सिंह सैनी

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बातचीत- शांति प्रयासों में भूमिका निभाने की पेशकश

यह भी पढ़ें

CM Sai

मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वालों को देश की जनता करारा जवाब देना जानती है-विष्णु देव साय

03/04/2024
vodafone

सरकार वोडाफोन से लड़ाई हारने के बाद कानूनी विकल्पों पर कर रही है विचार

04/10/2020
मनीष तिवारी Manish Tiwari

कोरोना वैक्सीन पर उचित प्रक्रिया अपनाए बगैर दी गई अनुमति : मनीष तिवारी

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version