• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन साल बाद पिता नवाज शरीफ से मिलीं मरियम

Writer D by Writer D
07/10/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Maryam

Maryam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaj Sharif) से उनकी बेटी मरियम नवाज (Maryam) की मुलाकात तीन साल बाद हुई है। बीते दिनों इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी होते ही मरियम लंदन पहुंचीं, जहां उनके पिता और भाई रह रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और मरियम के पति सफदर पर नवाज के प्रधानमंत्री रहते हुए आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इन तीनों पर भ्रष्टाचार से अर्जित धन से लंदन के एवेनफील्ड में संपत्ति खरीदने का आरोप लगा था।

चार साल पहले छह जुलाई 2018 को एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दस साल कैद की सजा सुनाई गयी थी। इसके अलावा नवाज की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को सात साल कैद की सजा सुनाई गयी थी।

नवाज शरीफ के दामाद सफदर को भी एक साल कैद की सजाई सुनाई गई थी। उसके बाद 2019 में उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया था, ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें। पिछले दिनों इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मरियम और उनके पति को इस मामले में दोषमुक्त घोषित कर दिया था, जिस पर उन्हें पासपोर्ट वापस मिल गया।

आश्रम में हमलावरों का खूनी तांडव, नौ लोग घायल

पासपोर्ट वापस मिलते ही मरियम सबसे पहले लंदन रवाना हुईं। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उनके भाई हसन नवाज और उनके पुत्र जुनैद सफदर उन्हें लेने पहुंचे थे। वहां से वे अपने पिता नवाज शरीफ के पास पहुंचीं। उनके पिता नवाज शरीफ नवंबर 2019 में इलाज के लिए लंदन गए थे और तब से वहीं हैं। तीन साल बाद पिता-पुत्री की मुलाकात हुई तो मरियम भी भावुक हो गयीं। पिता से मुलाकात का भावुक चित्र मरियम ने ट्वीट भी किया है। यह चित्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। मरियम लंदन में एक माह रुकेंगी और छह नवंबर को पाकिस्तान लौटेंगी। यह भी चर्चाएं हैं कि मरियम अपने पिता एवं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लंदन से वापस पाकिस्तान लेकर आ सकती हैं।

Tags: # world newsinternational NewsMaryamnawaz sharifPakistan News
Previous Post

FIFA WC का एंथम रिलीज, नोरा फतेही की धांसू परफॉर्मेंस ने मचाया धमाल

Next Post

बुजुर्ग महिला के सम्मान में झुक गए पीएम मोदी, सेना से गहरा कनेक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
14 vehicles blown up in Balochistan.
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में 14 वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, सेना पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

04/09/2026
Hanging Bridge
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में बारिश का कहर, रंगामती में पानी में डूबा मशहूर हैंगिंग ब्रिज

03/09/2026
US-Iran War
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

02/09/2026
Flash floods wreak havoc in the Grand Canyon.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के बाद इस देश में कुदरत का कहर, फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही; कई लोग लापता

31/08/2026
Next Post
PM Modi

बुजुर्ग महिला के सम्मान में झुक गए पीएम मोदी, सेना से गहरा कनेक्शन

यह भी पढ़ें

हिंदी से न्याय आंदोलन के पुरोधा चंद्रशेखर उपाध्याय को मातृशोक, अश्रुपूरित लोगों ने दी अंतिम विदाई

12/06/2022
BPSC

BPSC परीक्षा स्थगित करने के लिए सूप्रीम कोर्ट में याचिका

29/09/2020
Plane catches fire at Dehradun airport

देहरादून एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

02/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version