• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी नेता अल्ताफ अहमद शाह का निधन

Writer D by Writer D
11/10/2022
in जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Altaf Ahmed Shah

Altaf Ahmed Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता अल्ताफ अहमद शाह (Altaf Ahmed Shah) का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। अल्ताफ अहमद शाह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अल्ताफ अहमद शाह को हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अल्ताफ अहमद शाह का उपचार के दौरान एम्स अस्पताल में निधन हो गया।

अल्ताफ अहमद शाह (Altaf Ahmed Shah) हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद थे। अल्ताफ अहमद शाह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। तिहाड़ में अल्ताफ अहमद शाह की तबीयत बिगड़ गई।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने अल्ताफ अहमद शाह को उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था।

दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान अल्ताफ अहमद शाह का निधन हो गया है। बताया जाता है कि अल्ताफ अहमद शाह ने 10-11 अक्टूबर की देर रात एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। अल्ताफ अहमद शाह जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के सौरा इलाके के निवासी थे।

पीएम मोदी आज ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन

अल्ताफ अहमद शाह को 25 जुलाई 2017 को छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि वे कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। अल्ताफ अहमद शाह की बेटी रूवा शाह ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

रुवा शाह ने ट्वीट कर बताया कि उनके पिता ने दिल्ली के एम्स में एक कैदी के रूप में अंतिम सांस ली। उन्होंने ये भी कहा है कि अल्ताफ अहमद शाह के निधन की खबर उन्हें देर रात को ही मिल गई थी। गौरतलब है कि अल्ताफ अहमद शाह को अलगाववादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में साल 2017 में ही गिरफ्तार किया गया था।

Tags: Altaf Ahmed ShahJammu-Kashmir newsNational news
Previous Post

पीएम मोदी आज ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन

Next Post

अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह, नम आंखों से लोग कर रहे अंतिम दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
Mulayam Singh

अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह, नम आंखों से लोग कर रहे अंतिम दर्शन

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिल किसानों को रौंदा, तीन की मौत

28/10/2021
Sawan

जानें कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय माह सावन

29/06/2023

कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण से जनजीवन तेजी से हो रहा सामान्य : योगी

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version