• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पिता पुत्र दोषी करार

Writer D by Writer D
13/10/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जिले में दो सगे भाइयों की हत्या के 20 साल पुराने मामले में अपर जिला सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) ने आरोपी पिता पुत्र को दोषी करार देते हुए सजा सुनायी है।

न्यायाधीश मदनमोहन झा ने बुधवार को इस मामले में दोषी पाए जाने पर पिता को उम्रकैद ( life imprisonment) तथा बेटे को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की 90 फीसदी राशि मृतक की पत्नी को देय होगा। अर्थदंड न देने पर दोषियों को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस मामले में दो आरोपियों को अदालत ने सबूतों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी केके पांडेय ने बताया कि हरिगोविंद राव पुत्र जयगोपाल राव निवासी चिउंटहा थाना कसया व मृतकों के रिश्तेदार ने रामकोला पुलिस को 17 जनवरी 2001 को तहरीर में बताया कि मौसेरे भाई हरिनारायण प्रताप राव पुत्र इष्टदेव राव निवासी रामबर बुजुर्ग थाना रामकोला अपने खेत में स्थित बांस की कोठ से बेटे सोनू राव के साथ बांस कटवा रहे थे। तभी बच्चन यादव अपनी लाइसेंसी बंदूक, ब्रजेश यादव तमंचा लेकर और रामाश्रय व छोटे हाथ में फरसा एवं कुल्हाड़ी लिये बांस काटने से मना करने लगे।

हरिनारायण ने उनको बताया कि बांस के मालिक होने के कारण वह इसे कटवा रहे हैं। इस पर इन लोगों ने हरिनारायण को पकड़ लिया। शोर मचाने पर मौके पर जीतेंद्र पुत्र इष्टदेव, इष्टदेव पुत्र भूपन तथा भांजा राजेश पुत्र नरेंद्र निवासी मल्लीपुर थाना सहजनवा बचाने पहुंचे। इनके आने पर ब्रजेश ने कट्टे से जीतेंद्र को तथा बच्चन ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हरिनारायण को गोली मार दी। राजेश, इष्टदेव व सोनू को रामाश्रय व छोटे ने मिलकर कुल्हाड़ी व फरसा से मारा।

शोर करने पर गांव के काफी लोग जुट गये। गोली लगने से हरिनारायण राव की मौके पर मौत हो गई और जीतेंद्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेचक ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया था।

सुनवाई के दौरान कुल 12 गवाह कोर्ट में पेश हुये। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान गुणदोष के आधार पर चार आरोपियों में दो पर आरोप सिद्ध पाया। कोर्ट ने पिता बच्चन यादव पुत्र बंशी यादव को आजीवन कारावास तथा 50 हजार रुपये का अर्थदंड और ब्रजेश यादव पुत्र बच्चन यादव को 10 साल के सश्रम कारावास एवं 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। सुनवाई के दौरान रामश्रय यादव व छोटे यादव पुत्रगण पराहू यादव निवासी रामबर बुजुर्ग को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण दोषमुक्त कर दिया गया।

Tags: crime newskushinagar news
Previous Post

हनुमान मंदिर में रोहित बनकर जुबेर ने की चोरी, पुलिस ने धर दबोचा

Next Post

इलाज कराने गई महिला का नवजात शिशु गायब, नर्स हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Dead body

इलाज कराने गई महिला का नवजात शिशु गायब, नर्स हिरासत में

यह भी पढ़ें

jitan ram manjhi

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ एनडीए में होगी शामिल

02/09/2020
karan pm modi

डायरेक्टर करण जौहर ने पीएम मोदी को क्यों लिखी चिट्ठी?

03/10/2020
MPPEB result

MPPEB सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट पर करें चेक

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version