• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने फ्लीट रोककर एम्बुलेंस को दिया रास्ता, महिला को पहुंचाया अस्पताल

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को वाराणसी शहर में भ्रमण के दौरान मानवीय संवेदना की बड़ी मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वीआईपी प्रोटोकॉल के दौरान फंसी एक एम्बुलेंस को ना सिर्फ रास्ता दिया, बल्कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की ओर से एम्बुलेंस को स्कॉर्ट करते हुए सही समय पर तत्काल अस्पताल तक पहुंचाया गया। एम्बुलेंस में एक महिला डिलवरी के बाद काफी क्रिटकल कंडीशन में थी, जिन्हें उनके परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री का काफिला उधर से गुजर रहा था।

वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन से सारनाथ के लिए निकला ही था कि एक एम्बुलेंस आती दिखी। एम्बुलेंस में एक महिला जिनका नाम अंजलि सिंह है, काफी क्रिटकल कंडीशन में थी। उन्हें डिलवरी के बाद ब्लीडिंग की गम्भीर समस्या थी।

ऐसे समय में तुरंत इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री (CM Yogi) को दी गयी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही एम्बुलेंस के लिए तुरंत रास्ता खाली कराया गया। एम्बुलेंस को वाराणसी ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्कॉर्ट किया गया और अति शीघ्र अस्पताल तक पहुंचाया गया।

सीएम योगी ने काशी का आज 101वीं बार दौरा किया, काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

महिला के पति अभिषेक सिंह ने बताया कि वे वाराणसी के चौबेपुर स्थित धरहरा गांव के निवासी हैं। उनकी पत्नी की डिलवरी के बाद काफी ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी। वे लोग उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में मुख्यमंत्री योगी का काफिला आता दिखा। लगा कि हमारी एम्बुलेंस अब फंस जाएगी और हम समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकेंगे।

अभिषेक के अनुसार हमने अपनी स्थिति की जानकारी वाराणसी के पुलिस कमिश्नर को दी, जिसके बाद मुख्यमंत्री तक ये बात पहुंची और उन्होंने खुद संज्ञान लेते हुए हमारी एम्बुलेंस को रास्ता मुहैया कराया। अभिषेक की मानें तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि प्रशासन उनकी एम्बुलेंस को आगे जाने देगा। लेकिन खुद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जो संवेदनशीलता दिखायी है, उसके लिए उनका परिवार सदा आभारी रहेगा। परिजनों ने महिला को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Tags: cm yogivaranasi news
Previous Post

भूस्खलन में फंसे 700 पर्यटक, भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

Next Post

रोडवेज से टक्कर के बाद टूरिस्ट बस के उड़े परखच्चे, एक की मौत, 20 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
road accident

रोडवेज से टक्कर के बाद टूरिस्ट बस के उड़े परखच्चे, एक की मौत, 20 घायल

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में कोरोना रिकवरी दर 89 फीसदी से अधिक, संक्रमितों का आंकड़ा 5.25 लाख के पार

17/09/2020

आज मिली राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

04/10/2021
UPITS

निवेश और निर्यात का बड़ा मंच बना यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

28/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version