• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक लाख का इनामी जफर गिरफ्तार, उत्तराखंड में यूपी पुलिस पर किया था हमला

Writer D by Writer D
15/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Zafar

Zafar Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। काशीपुर फायरिंग मामले (Kashipur Firing Case) में फरार चल रहा एक लाख का इनामी खनन माफिया पुलिस गिरफ्त में आ गया है। मुरादाबाद की पखवाड़ा थाना पुलिस ने मुठभेड़ में जफर (Zafar) को पकड़ा है। जफर के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के काशीपुर में जफर को गिरफ्तार करने गई मुरादाबाद पुलिस पर हमला किया गया था। इस दौरान एक महिला की गोली लगने से मौत हुई थी और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। शुरुआत में मुरादाबाद पुलिस ने जफर पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया था। मुरादाबाद में पुलिस का शिकंजा कसने के बाद यह बदमाश शनिवार की सुबह दिल्ली भागने की फिराक में था।

UP | Moradabad Police arrested a criminal named Jaffar after a brief encounter

He was carrying a reward of Rs 1 lakh. He escaped from Bharatpur in Uttarakhand’s Udham Singh Nagar (where UP police had gone to arrest him a few days ago): Akhilesh Bhadoria, SP (City), Moradabad pic.twitter.com/xIfR0SahBC

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 15, 2022

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इस एनकाउंटर में घायल खनन माफिया जफर व सिपाही संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बदमाश से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे एसी सिटी ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। बता दें कि दो दिन पहले ही इस जफर को पकड़ने के लिए मुरादाबाद की एसओजी उत्तराखंड गई थी। वह एक घर में दबिश के दौरान गोली चली और एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। इसी घटना के बाद एडीजी ने इस बदमाश के खिलाफ इनाम की राशि बढ़ा कर एक लाख रुपये कर दिया था।

पाकबड़ा में हुआ एनकाउंटर

तीन दिन के अंदर बदमाश जफर के साथ मुरादाबाद पुलिस का शनिवार की सुबह दूसरा एनकाउंटर हुआ। पहला एनकाउंटर उत्तराखंड के कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में हुआ था। इसमें तो यह बदमाश भागने में सफल हो गया था, लेकिन शनिवार को पुलिस ने जब इसे पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास पर घेरा तो यह पुलिस की घेराबंदी नहीं तोड़ सका।

उत्तराखंड में खनन माफिया को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर फायरिंग, SHO समेत 5 घायल

हालांकि इस बदमाश ने यहां भी पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी। लेकिन इस बार पुलिस पूरी तैयारी के साथ गई थी और उसके पैरों में गोली मारकर दबोच लिया।

एसडीएम से छुड़ा लिया था डंपर

मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एसडीएम परमानंद सिंह की टीम ने अवैध खनन के डंपर पकड़े थे। लेकिन उस समय जफर ने एसडीएम के साथ दुर्व्यवहार किया और बल पूर्वक डंपर छुड़ा लिया था। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के डीएम और एसएसपी को फटकार भी लगाई थी। इसके बाद से ही एसएसपी मुरादाबाद ने एसओजी की विशेष टीम इस बदमाश के पीछे छोड़ दिया था। इस बदमाश के खिलाफ पहले 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जिसे उत्तराखंड की घटना के बाद बढ़ा कर एक लाख रुपये कर दिया गया।

Tags: kashipur firingkhanan mafia zafarmuradabad encounterMuradabad newsmuradabad policeup news
Previous Post

दिवाली पर इस तरह से पहने सूट, दिखेंगी सेक्सी

Next Post

Global Handwashing Day: बीमारियों से बचने के लिए सही से धुलें हाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Anil Mishra - Champat Rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वकील की खुली धमकी, चंपत राय-अनिल मिश्रा 3 दिन में अयोध्या छोड़ें, वरना…

29/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम- समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

29/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

इतनी जल्दबाजी क्यों?, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

29/06/2026
Massive fire breaks out in high-rise building
उत्तर प्रदेश

हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

29/06/2026
Brijesh Singh
Main Slider

पूर्वांचल की राजनीति में नया मोड़, चुनाव मैदान में उतरेंगे बृजेश सिंह

29/06/2026
Next Post
Global Handwashing Day

Global Handwashing Day: बीमारियों से बचने के लिए सही से धुलें हाथ

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने कोरोना वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों को कहा धन्यवाद

11/01/2021
Legislative Council

अब नए ‘स्पीच रिकग्निशन सॉफ्टवेयर’ से लैस होगी उत्तर प्रदेश की विधान सभा

27/11/2023
देवरिया विधानसभा उपचुनाव

देवरिया : विधानसभा उपचुनाव में चार ब्राह्मण प्रत्याशी, रोचक बना जंग का मैदान

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version