• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संस्कारवान युवा बनाएंगे देश को विश्व गुरु: सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महात्मा नारायण स्वामी के 75 वें निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि संस्कारवान समाज और संस्कारित युवाओं से ही देश विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि हमें संस्कारित होना पड़ेगा। विरासत और परंपरा को शुद्ध विचारों के साथ सहेज कर आगे बढ़ने की जरूरत है।

आर्यवीर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आने वाला समय भारत का है। भारत विश्व को नेतृत्व देगा। उत्तर प्रदेश अपने युवाओं के दमखम से लबालब है। इसके सहारे प्रदेश को मजबूत भारत की परिकल्पना को साकार कर देश को पुनः विश्व गुरु बनाना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर और अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य कर आर्य महापुरुषों के सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए शिक्षा भारतीय भाषाओं में होनी चाहिए। हमारी सरकार इस संबंध में दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्ट नीति को लेकर आगे बढ़ रही है। आज चिकित्सा इंजीनियरिंग सहित अन्य सभी विधाओं की पढ़ाई हिंदी और संस्कृत भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से भारत की विरासत को रक्षित करने का संकल्प लिया था। वह उसे पूरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि स्वामी दयानंद के आदर्शों पर चलें

महात्मा नारायण स्वामी के 75वें  निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन में दूर दूर से आए आर्यवीरों का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी  (CM Yogi)  ने कहा कि आजादी के आंदोलन में आर्य समाज के लोगों और महापुरुषों ने अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि शुद्धि का यज्ञ करने वाले स्वामी श्रद्धानंद की विधर्मियों ने हत्या कर दी।

CM Yogi

उस समय स्वामी नारायण स्वामी ने आर्य समाज को बचाने के लिए आर्यवीर दल का गठन किया था। दुख की बात यह है, कि स्वामी दयानंद के आदर्शों के विपरीत हम आज भी व्यक्ति पूजा पर अधिक विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत  देश और समाज का निर्माण आधुनिक सोच और उत्तम संस्कारों के सर्वश्रेष्ठ तालमेल से ही संभव होता है।

सर्किट हाउस में अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा

महासम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी ठीक 2 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इससे पहले वह राजकीय विमान से मूंढापांडे स्थित हवाईअड्डे पहुंचे। वहां से हेलिकॉप्टर से सर्किट हाउस पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया।

CM Yogi

कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, विकास प्राधिकरण निगम समेत कई अफसरों के साथ मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और हाल ही में खनन को लेकर हुए घटनाक्रम के बारे में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मंच से की स्वामी रामदेव की प्रशंसा, विदेशों में बज रहा स्वदेशी का डंका

मंच से स्वामी रामदेव की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्वामी जी ने योग, देशी सामग्रियों, आयुर्वेद को बढ़ावा देकर पूरे विश्व में स्वदेशी का डंका बजाया है।

CM Yogi

आज प्राकृतिक खेती दस हजार हेक्टेयर में हो रही है। अगले वर्षों में एक लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य रखा गया है। आयुर्वेद और प्राकृतिक खेती के बेहतर सामंजस्य से गोमाता का सम्मान बढ़ेगा। आयुष पद्धति को सरकार ने आगे बढ़ाया है।

Tags: cm yogiMuradabad newsup news
Previous Post

निलंबित IPS मणिलाल पाटीदार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा जेल

Next Post

एके शर्मा ने उदयपुर में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर बहनों को ना दे गिफ्ट में ये चीजें, जीवन में घिर जाएंगी परेशानियों

20/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर घर आएंगी मां लक्ष्मी, बस कर लें ये उपाय

20/08/2026
stylish-in-monsoon-season
Main Slider

मानसून में भी लगेंगी स्टाइलिश, अगर लेंगी इन टिप्स की मदद

20/08/2026
Bharwan Torai
Main Slider

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

20/08/2026
Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने उदयपुर में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

जीवनपर्यंन्त क्षेत्र के विकास व जनसमस्याओं के लिए रहेगे संघर्षरत: अरविन्द गिरि

22/02/2022
lockdown extended

इस राज्य में लगा 15 दिन का लॉकडाउन, जानें क्या खुला, क्या बंद

13/04/2021

दिनेश कार्तिक बने पिता, वाइफ दीपिका संग शेयर की फोटो

29/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version