• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मप्र बनेगा हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाला देश का पहला राज्य

Writer D by Writer D
16/10/2022
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
MBBS

MBBS in Hindi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। देश में आज से चिकित्सा शिक्षा का नया अध्याय शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहाँ मेडिकल की पढ़ाई अब हिन्दी (Medical Studies in Hindi) में भी हो सकेगी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (रविवार को) भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे राज्य सरकार द्वारा किये गए इस नवाचार का शुभारंभ एवं मेडिकल की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशिष्ट अतिथि होंगे। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम ‘हिंदी में ज्ञान का प्रकाश’ में करीब 30 हजार विद्यार्थियों के अलावा चिकित्सा और हिंदी क्षेत्र के जानकार शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह देश एवं प्रदेश के लिये गर्व का विषय है कि आजादी के अमृत महोत्सव में हिंदी माध्यम में शिक्षित छात्रों के लिये हिन्दी में भी मेडिकल की पढ़ाई के असंभव और अकल्पनीय कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है।

In A First, Madhya Pradesh Medical Colleges To Teach MBBS Course In Hindi

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में चिकित्सा पाठ्यक्रम को हिन्दी में तैयार करने का निर्णय लिया। इस निर्णय को अमल में लाने के लिये कार्ययोजना बना कर तीव्र गति से कार्य किया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित की गई। साथ ही विषय निर्धारण एवं सत्यापन कार्य के लिये समितियों का गठन किया गया। हिन्दी में पाठ्यक्रम तैयार करने एवं उसके सत्यापन कार्य के लिए चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में हिन्दी प्रकोष्ठ वार रूम मंदार तैयार किया गया। पाठ्यक्रम निर्माण में चिकित्सा छात्रों एवं अनुभवी चिकित्सकों के सुझाव शामिल किए गए। ईडीआई जारी कर एमबीबीएस के विषयों के ऑथर और पब्लिशर का चिह्नांकन किया गया।

दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम मोदी जारी करेंगे सम्मान निधि की 12वीं किस्त

एमबीबीएस की पुस्तकों के हिन्दी रूपांतरण का कार्य शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संबंधित विषयों के प्राध्यापक तथा सह प्राध्यापकों ने किया। पाठ्यक्रम तैयार किये जाने का कार्य चरणबद्ध रूप से वॉल्यूम (Volume) आधारित प्रणाली से किया जा रहा है। छात्रों, शिक्षकों एवं समाज में हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा/ MBBS पाठ्यक्रम के संबंध में सकारात्मक वातावरण बनाने, क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिये संस्थान स्तर पर समिति बनायी गयी।

 

Tags: Medical Studies in Hindi
Previous Post

दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम मोदी जारी करेंगे सम्मान निधि की 12वीं किस्त

Next Post

‘भारत जोड़ो यात्रा’ हुई हादसे का शिकार, यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा से दिल्ली तक मनोहर लाल का सफर, 12 साल की सियासी यात्रा

26/10/2026
Next Post
Bharat Jodo Yatra

'भारत जोड़ो यात्रा' हुई हादसे का शिकार, यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट

यह भी पढ़ें

vikas dubey's wife

विकास दुबे की पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

11/12/2020
Amarnath Yatra

अमरनाथ के लिए 7805 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

12/07/2023
female pilot

दुनिया के सबसे बड़े हवाई मार्ग को भारतीय महिला पायलटों नें किया फतह

11/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version