• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब UP में भी हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई, सीएम योगी ने B.Tech के लिए कही ये बात

Writer D by Writer D
17/10/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
MBBS

MBBS in Hindi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मध्यप्रदेश के बाद एक और राज्य ने ऐलान किया है कि इसके यहां पर MBBS और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में करवाई जाएगी। ये राज्य है-उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में कुछ Medical और इंजीनियरिंग की किताबों का हिंदी में अनुवाद किया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले एकेडमिक ईयर से इन प्रोग्राम्स के सब्जेक्ट को यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि इन्हें हिंदी में भी पढ़ा जा सके।

हिंदी में मेडिकल ( MBBS ) और इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स की पढ़ाई का ऐलान ऐसे समय पर किया गया है। जब मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में ऐसा किया था। हालांकि, इस फैसले के बाद से ही हिंदी में एमबीबीएस ( MBBS ) की पढ़ाई को लेकर मिली-जुली प्रतक्रिया देखने को मिल रही है। जहां लागू करने वालों का कहना है कि इससे ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले स्टूडेंट्स को फायदा पहुंचेगा। दूसरी ओर, हिंदी में हायर एजुकेशन को लेकर इसके विरोधियों का कहना है कि स्टूडेंट्स इस वजह से ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हिंदी में मेडिकल ( MBBS ) और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश में कुछ मेडिकल और इंजीनियरिंग की किताबों का हिंदी में अनुवाद किया गया है। आने वाले सालों से इन सब्जेक्ट के कोर्सेज राज्य की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में हिंदी में भी पढ़ाने के लिए उपलब्ध होंगे।’

उत्तर प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कुछ पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद कर दिया गया है।

आगामी वर्ष से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इन विषयों के पाठ्यक्रम हिंदी में भी पढ़ने के लिए मिलेंगे।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 15, 2022

एमपी में MBBS की हिंदी बुक्स लॉन्च

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्यप्रदेश सरकार की हिंदी भाषा में मेडिकल एजुकेशन मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत एमबीबीएस स्टूडेंट्स के लिए तीन सब्जेक्ट की हिंदी में किताबों का विमोचन किया। इसे इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने हिंदी में एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) कोर्स शुरू किया है।

स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, हमलावरों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक समारोह में एमबीबीएस स्टूडेंट्स के लिए मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, एनाटॉमी और मेडिकल फिजियोलॉजी सब्जेक्ट्स की हिंदी में किताबों का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।’

Tags: cm yogiLucknow NewsMBBS in hindiup news
Previous Post

स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, हमलावरों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

Next Post

आज अहोई अष्टमी पर पढ़े स्याहु माता की ये कथा, इतने बजे होंगे तारों के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
Ahoi Ashtami

आज अहोई अष्टमी पर पढ़े स्याहु माता की ये कथा, इतने बजे होंगे तारों के दर्शन

यह भी पढ़ें

PM Modi wore a plastic bottle jacket

संसद में खास ब्लू जैकेट में दिखे पीएम मोदी, जानिए इसकी खासियत

08/02/2023
AK Sharma

Chhath Puja: एके शर्मा ने किया डूबते सूर्य को प्रणाम

30/10/2022
Road Accident

सहारनपुर : अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो महिलाओं समेत छह घायल

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version