• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में काम नहीं मिल रहा तो हम कराएंगे व्यवस्था: सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

CM Yogi listened to the complaint in the janta darbar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि धन के अभाव में किसीका इलाज नहीं रुकेगा। निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए खजाना खुला हुआ है।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई फरियादियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले इस भरोसे से बहुत संबल मिला। बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान कई फरियादियों के इलाज संबंधी समस्या को सीएम योगी ने पूरी संवेदनशीलता से सुना और समझा। उनकी या उनके परिजनों की बीमारी और चल रहे इलाज की जानकारी ली।

उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कर शासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने फरियादियों से कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सरकार इलाज के लिए भरपूर धन देगी। कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अपनी माता के साथ आए एक बालक से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने यह जानकारी ली कि उसका हाथ कैसे जल गया था। आगे सावधान से रहने की सीख देते हुए उन्होंने उसकी माता को निश्चिंत करते हुए कहा कि परेशान मत हो, उसका इलाज सरकार कराएगी।

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद।

 

दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब पांच सौ लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद चलकर गए। इत्मीनान से उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस से संबंधित समस्याओं को पुलिस अधिकारियों को तथा राजस्व से संबंधित समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों को संदर्भित कर यथाशीघ्र सन्तुष्टिपरक और निष्पक्ष निस्तारण का निर्देश दिया।

 

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। जनता दर्शन में फरियादियों से मिलने के पूर्व उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन, पूजन करने के साथ ही अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया।

janta darbar

 बिहार में काम नहीं मिल रहा तो हम कराएंगे व्यवस्था

जनता दर्शन में बिहार की एक महिला रोजगार की फरियाद लेकर आई थी। मुख्यमंत्री ने उसकी समस्या सुनते हुए कहा कि क्या बिहार में काम नहीं मिल रहा? महिला द्वारा नहीं जवाब दिए जाने पर सीएम योगी ने कहा कि काम तो वहां भी मिलना चाहिए। पर, यदि वहां नहीं मिल रहा है तो काम की व्यवस्था हम यहीं कराएंगे।

 

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbarjanta darshanup news
Previous Post

24 साल बाद कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे बने पार्टी के आलाकमान

Next Post

दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का BJP पर हमला, वोट चोरी का लगाया आरोप

28/09/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

28/09/2026
Main Slider

UPITS में दिखा परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा पर जोर, 28 से 30 सितंबर तक चलेगा ऑपरेशन कवच

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र मिला तो छलकी खुशी, अपनी कहानी बताते हुए रुंधा युवाओं का गला

28/09/2026
Next Post
cm yogi

दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम

यह भी पढ़ें

Home

होली पर इन चीजों से सजाएँ अपना आशियाना

04/03/2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ की भी बदलाव, जानें अपने शहर का रेट

09/11/2020
YIDA

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बड़े निवेश की रफ्तार तेज, तीन कंपनियों को भूमि आवंटन

17/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version