• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कथावाचक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज

Writer D by Writer D
20/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Case Filed

case Filed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जिला पुलिस ने वृन्दावन के एक कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Anirudhacharya) के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा से जानबूझकर वक्तव्य देने को लेकर मामला दर्ज (Case filed ) किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है उक्त कथावाचक वृन्दावन में भागवत कथा के दौरान माता सीता और द्रौपदी सहित महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।  अनिरुद्धाचार्य की इस कथा का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अनेक संगठनों और लोगों ने इसपर आपत्ति जताते हुए पुलिस से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

इस संबंध में मंगलवार देर रात वृंदावन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली के निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया,   अनिरुद्धाचार्य ने कथित तौर पर अपने संबोधन में द्रौपदी और देवी सीता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।   वृंदावन में भाजपा के सदस्य पवन शर्मा और अखिल भारत हिंदू महासभा के कुछ सदस्यों की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस कानून के मुताबिक कार्वाई करेगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई  की जाएगी।

हालांकि, आरोपी कथावाचक ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया है। एक बयान में अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि मैंने जो कहा, उसके लिए मुझे बेहद खेद है। मेरा इरादा देवी के प्रति अनादर का नहीं था और न ही लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का था।

Tags: mathura news
Previous Post

जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय की 58 लाख की संपत्ति जब्त

Next Post

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, दो की मौत एक की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Road Accident

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, दो की मौत एक की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

violates ceasefire

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पांच नागरिक घायल

31/12/2020
Firing

सपा नेता पर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ FIR दर्ज

23/07/2022
Nand Gopal Gupta nandi

हज यात्रियों की धनराशि एवं पासपोर्ट को समय से वापस किया जाएगा : नन्दी

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version