• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक और कार में आमने-सामने की भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
21/10/2022
in उत्तर प्रदेश, फर्रूखाबाद
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। जिले में बीती रात कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत (Truck-car collision) हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसा जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के पास हुआ। शहर के अंबेडकर कालोनी निवासी पासा उर्फ विकास (24) अपने साथियों शिवम (26) निवासी नेकपुर, दलवीर पाल व दीपक पाल (19) निवासी धरम नगरिया के साथ पांचाल घाट की तरफ से सेन्ट्रल जेल की तरफ जा रहे थे। एआरटीओ कार्यालय ओवर ब्रिज के पास सड़क के बीच में एक गड्ढ़ा दिखाई दिया। इसे बचाने के चक्कर में कार को दूसरी तरफ मोड़ दिया।

इसी समय सामने से ट्रक आ रहा था। कार ट्रक में सामने से भिड़ गई। इससे कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो रुक गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद दलवीर व दीपक को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंचे शिवम के परिजन उसे सैनिक अस्पताल लेकर चले गए। जबकि पासा को परिजन निजी अस्पताल लेकर गए हैं। पासा के परिजन उसे लेकर निजी नर्सिंग होम पहुंचे। वहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में कन्नौज के पास उसकी मौत हो गई।

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्चे की मौत

परिजनों ने बताया कि दलवीर 6 बहनों में अकेला भाई था। 4 साल पहले उसका विवाह हुआ था। उसे एक बेटा व एक बेटी है। वह रेलवे में गेटमैन के पद पर कार्यरत था। इसके अलावा दीपक चार भाई थे। जो अब तीन ही रह गए। इसका बड़ा भाई मुकेश, मनीष, अभय व मां वर्मा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों गाड़ियों को हटवाकर किनारे किया। इसके बाद यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

Tags: accident newsfarrukhabad newsup news
Previous Post

पीएम मोदी ने बाबा केदार का किया रुद्राभिषेक, शंकराचार्य समाधि पर चढ़ाए फूल

Next Post

छत्तीसगढ़ को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना अवॉर्ड 2021 के अंतर्गत दो पुरस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

27/08/2026
Yogi government holds a class on YouTube as well.
उत्तर प्रदेश

हर बच्चे तक शिक्षा की डिजिटल पहुंच, योगी सरकार ने यूट्यूब पर भी लगाई कक्षा

27/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा को 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी : केशव मौर्य

27/08/2026
Next Post
PMAY-U Awards 2021

छत्तीसगढ़ को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना अवॉर्ड 2021 के अंतर्गत दो पुरस्कार

यह भी पढ़ें

हाशिम बाबा गिरफ्तार

छ्ह लाख का इनामी बदमाश हाशिम बाबा एंकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

11/11/2020
Rafale deal

फ्रांस से छह राफेल जेट को हरी झंडी ​दिखायेंगे ​वायुसेना प्रमुख भदौरिया

18/04/2021
Akhand Jyot

नवरात्र में अखंड ज्योति जलाते समय इन नियमों का करें पालन, वरना अधूरी रहेगी पूजा

15/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version