• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी निकला गाजियाबाद गैंगरेप केस, महिला ने खुद अपने प्राइवेट पार्ट में डाली थी लोहे की रॉड

Writer D by Writer D
21/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। जनपद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में दिल्ली की महिला से गैंगरेप (Ghaziabad gang rape) की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी ने मकान कब्जाने के लिए गैंगरेप की साजिश रची थी। साजिश के तहत उन लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनसे मकान को लेकर महिला का विवाद चल रहा था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में गुरुवार शाम को आईजी प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर गैंगरेप (Ghaziabad gang rape) की घटना को झूठा करार दिया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर खुलासे के लिए एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के अलावा घटनास्थल तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए सुबूत जुटाए तो चौंकाने वाली बात सामने आई।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने दिल्ली के कबीरनगर निवासी अपने प्रेमी आजाद के साथ मिलकर घटना का षड्यंत्र रचा था। इसके बाद आजाद ने अपने दो दोस्तों गौरव निवासी आश्रम शिवम गार्डन अच्छा, थाना बादलपुर और अफजाल निवासी कैला भट्ठा, नगर कोतवाली गाजियाबाद को साजिश में शामिल किया था।

केस में नामजद किए गए शाहरुख और उसके भाई जावेद से महिला का मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मकान को कब्जाने के लिए गैंगरेप का षड्यंत्र रचा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जबकि गौरव विजय नगर थाना क्षेत्र में फोटोग्राफी की दुकान चलाता है। अफजाल नाली-खड़ंजे बनाने की ठेकेदारी करता है।

खुद ही लोहे के पार्ट को शरीर में डाल लिया

आईजी ने बताया कि बोरे में बंद मिली महिला को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां महिला ने इलाज कराने से मना कर दिया। महिला ने अपनी मर्जी से दिल्ली जीटीबी अस्पताल में रेफर कराया। पुलिस का कहना है कि साजिश के तहत महिला और उसके प्रेमी ने इलेक्ट्रिक दुकान से लोहे का एक पार्ट खरीदा था। अस्पताल पहुंचते ही महिला ने खुद ही लोहे के उस पार्ट को शरीर में डाल लिया था।

सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव: पीएम मोदी

आईजी का कहना है कि घटना के बाद से ही महिला का मोबाइल बंद हो गया था, लेकिन घटनास्थल के आसपास एक अनजान नंबर की लोकेशन ट्रेस हुई। पुलिस ने पड़ताल की तो यह नंबर आजाद का निकला, जो उसने फर्जी आईडी पर घटना वाले दिन ही लिया था। आजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पूरे षड्यंत्र से पर्दा उठ गया। दूसरा आरोपी गौरव महिला का रिश्तेदार है। गौरव की कार का इस्तेमाल महिला को गाजियाबाद और दिल्ली लाने ले जाने के लिए किया गया था। पुलिस ने बताया कि 16 अक्तूबर की रात साढ़े आठ बजे महिला का भाई उसे नंदग्राम में आश्रम रोड पर ऑटो में बैठाकर आया था।

Tags: crime newsgangrapeghaziabad newsup news
Previous Post

सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव: पीएम मोदी

Next Post

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Varanasi

वाराणसी में रात्रिकालीन पर्यटन और स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प को भी मिलेगा बढ़ावा

27/11/2025
Sutak Kaal

होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें राशिनुसार इसका प्रभाव

11/03/2025
Tecno is now bringing its new phone 'Tecno Spark 7T' know featTecno is now bringing its new phone 'Tecno Spark 7T' know featuresures

Tecno अब ला रही है अपना नया फोन ‘Tecno Spark 7T’ जानिए फीचर्स

04/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version