• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपोत्सव पर रामलला पहनेंगे खास रंग के वस्त्र, 17 लाख दीपों से जगमग होगी नगरी

Writer D by Writer D
22/10/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली की पूर्व संध्या पर पहली बार दीपोत्सव में शामिल होंगे। वह रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दीपोत्सव के दिन यानी 23 अक्टूबर को राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला (Ramlala) को खास वस्त्र पहनाए जाएंगे। रामलला और उनके भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न एक जैसे वस्त्र पहनते हैं, इसलिए चारों भाइयों के लिए एक तरह के वस्त्र तैयार किए गए हैं। रामलला (Ramlala) को गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाया जाएगा। इस वस्त्र पर सुनहरी जरी वर्क किया गया है। रामलला दिन के रंग के अनुसार वस्त्र पहनते हैं इसलिए रविवार को उन्हें गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाए जाएंगे।

राम दरबार-हनुमान की तस्वीर वाले ध्वज बनाए गए

दीपोत्सव में भगवा ध्वज लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा। स्वागत के लिए हजारों ध्वज बनाए गए हैं। इन ध्वजों पर राम दरबार और हनुमान की तस्वीर बनी है। पीएम मोदी के रूट पर सड़क के दोनों तरफ ये झंडे लगाए जाएंगे। पीएम मोदी सरयू आरती के साथ-साथ राम राज्याभिषेक के भी साक्षी बनेंगे।

17 लाख दीपकों से जगमग होगी अयोध्या

पीएम नरेंद्र मोदी दीपोत्सव के मेगा इवेंट में शामिल होकर एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साक्षी बनेंगे। इस बार 15 लाख से अधिक दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए 17 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसीलिए 17 लाख 50 हजार दीपक खरीदे गए हैं। 40 मिलीलीटर के दीपकों को जलाने के लिए 3500 लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाएगा। एक साथ त्वरित गति से दीपक जलाए जा सकें, इसके लिए लगभग 22 हजार वॉलिंटियर्स की मदद ली जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में अयोध्या दीपोत्सव की शुरुआत की थी।

दुल्हन की तरह सज रही है श्रीराम की नगरी, सरयू तट पर रोशन होंगे 18 लाख दीप

40 घाटों पर दीपक जलाए जाएंगे

दीपोत्सव के नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह के मुताबिक पिछली बार 32 घाटों पर दीप जलाए गए थे। इस बार 40 घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। पिछली बार 72 दीपों का ब्लॉक बनाया गया था, लेकिन इस बार 92 दीपों का ब्लॉक बनाया जाएगा। यानी राम की पैड़ी के आस-पास के घाटों को भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

अयोध्या में हर जगह रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान देश की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक भी दिखाई देगी। अलग-अलग लोक कलाकार अपनी स्थानीय कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 8 देशों की रामलीला का मंचन अलग-अलग देशों के कलाकारों के द्वारा किया जाएगा।

यानी दीपोत्सव के दौरान अयोध्या बिल्कुल वैसी ही दिखाई देगी, जैसे त्रेता युग में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर दिखाई दी थी। हर्षोल्लास से भरी और गौरवान्वित अयोध्या।

Tags: 6th deepotsavayodhya newsdeepotsavDeepotsav in Ayodhyaup news
Previous Post

रीवा सड़क हादसे 15 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

Next Post

आज धनतेरस मनाने वाले भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, बढ़ जाएंगी मुसीबतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
Next Post
dhanteras

आज धनतेरस मनाने वाले भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, बढ़ जाएंगी मुसीबतें

यह भी पढ़ें

अनन्या ने करण जौहर के शो “कॉफी विद करण” में कही कुछ बात, हुई बुरी तरह ट्रोल

30/10/2020
Bada Mangal

कब है दूसरा बड़ा मंगल, जानें इसका महत्व

15/05/2025
Inheritance

मातृशक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि अंतिम पंघाल की जीतः सीएम योगी

20/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version