• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने सरयू नदी की उतारी आरती, बोले- पहले श्रीराम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवाल

Writer D by Writer D
23/10/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। भगवान श्रीराम की अयोध्या 15 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगा उठी है। रामलला के दर्शन, भगवान राम का राज्याभिषेक करने के बाद पीएम मोदी राम की पैड़ी पहुंचे। उन्होंने सरयू पूजा की। आरती की। दीप जलाए। इसके बाद लेजर शो भी देखा। इससे पहले, मोदी ने राम का राज्याभिषेक किया।

PM मोदी ने जय श्रीराम से अपनी बात रखनी शुरू की। उन्होंने कहा, “एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिक स्थलों का विकास पीछे छूट गया। पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा है।”

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi offers ‘aarti’ at New Ghat, Saryu River in Ayodhya, Uttar Pradesh, on the eve of #Diwali #Deepotsav

(Source: DD) pic.twitter.com/PwxJjJQuKW

— ANI (@ANI) October 23, 2022

इससे पहले प्रधानमंत्री शाम के वक्त अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए और  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण कर मंदिर निर्माण का जायजा लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले अयोध्या में प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम का राज्याभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम अयोध्या के डीएनए में हैं।

श्री राम लला के दर्शन और फिर भगवान राम का राज्याभिषेक करने का ये सौभाग्य भगवान राम की कृपा से ही प्राप्त होता है। यह दीपावली ऐसे समय आई है जब हमने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। देश को दिवाली की बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान राम की संकल्प शक्ति भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and UP CM Yogi Adityanath perform the Rajyabhishek of the symbolic Bhagwan Shree Ram in Ayodhya, Uttar Pradesh

(Source: DD) pic.twitter.com/EGEAr5nYbg

— ANI (@ANI) October 23, 2022

पीएम मोदी ने कहा राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते। राम कर्तव्य-भावना से मुख नहीं मोड़ते। इसलिए राम भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो ये मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयं सिद्ध हो जाते हैं। पीएम मोदी ने अयोध्यावासियों से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में अयोध्या स्वच्छ और यहां के लोगों का व्यवहार अच्छा हो यह यहां के लोगों को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कितना अच्छा हो कि अयोध्या के नागरिकों का व्यवहार भी अपने आप में मानक बने।

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अयोध्या विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही थी। पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठते थे। आज अयोध्या के विकास पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पीएम ने कहा- राम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार थे।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने वचन, विचारों, अपने शासन और अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार हैं।

Tags: 6th deepotsavayodhya newscm yogideepotsavDeepotsav in Ayodhyapm modiramlala virajmaansaryu artiup newsYogi News
Previous Post

मेलबर्न में दिवाली का जश्न, कोहली-पांड्या ने पाकिस्तान से छीनी जीत

Next Post

कल शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
Next Post
Diwali

कल शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

saif ali khan taimur ali khan

सैफ अली खान के साथ खेती करते नजर आए बेटे तैमूर अली खान

08/11/2020
accident

राशन से लदे ट्रैक्टर ने तीन वर्षीय मासूम को रौंदा, चालक गिरफ्तार

08/01/2021
CM Yogi

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री योगी

14/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version