• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले इतने जोड़े

Writer D by Writer D
24/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Sex racket

Sex racket

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स के तीसरे तल पर खुले स्पा सेंटर में देह व्यापार (Sex Racket ) की सूचना पर पुलिस टीम ने जबरदस्त छापेमारी की। मौके से पुलिस टीम ने चार महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार कर 11,400 रुपये, 7 मोबाइल, शक्तिवर्धक दवाएं और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद कर ली। छापमारी के दौरान स्पा सेंटर का संचालक मौके से भागने में सफल रहा।

रविवार को एसीपी सारनाथ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पांडेयपुर स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स के तीसरे तल पर कोहिनूर स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर उनके अगुवाई में शनिवार देर शाम लालपुर-पांडेयपुर पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने छापेमारी की।

पुलिस टीम ने मौके से चार महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर का संचालक महावीर मंदिर, टकटकपुर निवासी शुभम पांडेय उर्फ सचिन मौके से भाग निकला। गिरफ्तार हुकुलगंज तकिया निवासी विकास कुमार राही और चार महिलाओं ने वहां चल रहे देह व्यापार के बारे में पुलिस टीम को जानकारी दी।

महिलाओं ने बताया कि गरीबी के चलते पैसा कमाने के लिए देह व्यापार (Sex Racket ) के अवैध धंधे में आई। चारों महिलाएं वाराणसी, सोनभद्र और बिहार के बक्सर व आरा की रहने वाली हैं।

एसीपी सारनाथ ने बताया कि संचालक ने स्पा सेंटर में चार केबिन बनवा रखा था और वहीं, कस्टमर को बुलाता था। आरोपियों के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। संचालक शुभम पांडेय की तलाश हो रही है। उधर, क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा पिछले कई माह से चल रहा था। पांडेयपुर पुलिस चौकी के लगभग 50 मीटर की दूरी पर संचालित इस अनैतिक कृत्य की भनक पुलिस को नहीं लग पाई,ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ पुलिसकर्मियों को भी यहां आते-जाते देखा गया है।

Tags: crime newsvaranasi news
Previous Post

छत पर सूख रहे देसी बम फटने से एक मासूम की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Next Post

मैक्स पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
Next Post
Road Accident

मैक्स पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

यह भी पढ़ें

Why Jacqueline Fernandez's parents are worried about her

आखिर क्यों जैकलीन फर्नांडीज के माता-पिता को सता रही उनकी चिंता

02/06/2021
साइबेरिया के जंगल में छेद

साइबेरिया के जंगलों में यह कैसा छेद, जो होता जा रहा है 50 मीटर गहरा

31/07/2020
3 planets will transit

24 मई राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

24/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version