• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिंगायत मठ में मृत मिले संत बसवलिंगा स्वामी, सुसाइड नोट से होगा मौत का खुलासा

Writer D by Writer D
25/10/2022
in राष्ट्रीय
0
Saint Basavalinga Swamy

Saint Basavalinga Swamy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के संत बसवलिंगा स्वामी (Saint Basavalinga Swamy ) सोमवार को आश्रम में ही मृत पाए गए। ये घटना कर्नाटक के रामनगर की है। कुडूर थाने की पुलिस ने लिंगायत संत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने इसे लेकर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक 45 साल के बसवलिंगा स्वामी कर्नाटक के रामनगर जिले के श्रीकंचुगल बंदे मठ के लिंगायत संत थे। बसवलिंगा स्वामी श्रीकंचुगल बंदे मठ के प्रधान पुजारी भी थे। सोमवार को बसवलिंगा स्वामी ने अपना कमरा नहीं खोला। मठ के लोगों के साथ ही उनके अनुयायियों ने भी दरवाजा खटखटाने के साथ ही उन्हें फोन कॉल्स भी किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

बताया जाता है कि बसवलिंगा स्वामी के अनुयायियों ने किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ा तो वे चौंक गए। उनका शव मठ के पूजा घर की खिड़की की जाली से फंदे पर लटका मिला। अनुयायियों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बसवराज स्वामी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को कमरे से बसवराज स्वामी का दो पेज का सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला है।

दिवाली की रात वडोदरा में चले पेट्रोल बम, जमकर हुआ बवाल

गौरतलब है कि जिस मठ में ये घटना हुई है, वह करीब चार सौ साल से अधिक पुराना है। बसवलिंगा स्वामी 25 साल से अधिक समय से इस मठ में पुजारी थे।

एक साल में मठ के स्वामी की खुदकुशी का दूसरा मामला

कर्नाटक में मठ के प्रमुख द्वारा खुदकुशी का एक साल में दूसरा मामला है। इसके पहले चिलुम मठ के बसवलिंगा स्वामी 19 दिसंबर 2021 को इसी तरह मृत मिले थे। कहा गया था कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने यह कदम उठाया था।

Tags: karnataka newslingayat mathNational newsSaint Basavalinga Swamy
Previous Post

दिवाली की रात वडोदरा में चले पेट्रोल बम, जमकर हुआ बवाल

Next Post

दामाद ऋषि सुनक चुने गए ब्रिटेन के पीएम, नारायण मूर्ति ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
जम्मू कश्मीर

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

29/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
Next Post
Rishi Sunak

दामाद ऋषि सुनक चुने गए ब्रिटेन के पीएम, नारायण मूर्ति ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

मनोज तिवारी Manoj Tiwari

भाजपा सरकार नहीं बनी तो बिहार में फिर से जंगलराज आ जाएगा : मनोज तिवारी

04/11/2020
Ramlalla

जय श्री राम के नारों के साथ अयोध्या रवाना हुईं यूपी की सरकार

11/02/2024
Ashok Leyland's electric vehicle plant opens in Lucknow

लखनऊ में हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र शुरू

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version