• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नन भी देखती हैं पोर्न…, पोर्नोग्राफी पर पोप फ्रांसिस का बयान

Writer D by Writer D
27/10/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Pope Francis

Pope Francis

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ऑनलाइन पोर्न को लेकर वेटिकन सिटी कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने लोगों को चेताया है। पोप फ्रांसिस ने कहा कि नन और प्रीस्ट (पुरोहित) भी मोबाइल में पोर्न देखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऑनलाइन पोर्नोग्राफी देखने से मन में शैतानियत बसने लगती है। साथ ही पोप फ्रांसिस ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि पोर्न देखने की चाह इंसान की पवित्र आत्मा को कमजोर बना देती है।

पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने रोम में पढ़ाई कर रहे पादरियों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। पोप फ्रांसिस से पूछा गया था कि डिजिटल या सोशल मीडिया का सबसे अच्छा इस्तेमाल किस तरह किया जाना चाहिए।

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाना चाहिए लेकिन इस पर जरूरत से ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, काफी संख्या में लोग डिजिटल पोर्न देख रहे हैं, जिसमें प्रीस्ट और नन तक शामिल हैं। पोप फ्रांसिस ने आगे कहा कि वह क्रिमिनल पोर्नोग्राफी (चाइल्ड पोर्नग्राफी) की बात नहीं कर रहे हैं, वह तो नैतिक पतन का संकेत है ही। उनकी बातों का ज्यादा मतलब सामान्य पोर्नोग्राफी से है, जो डिजिटल माध्यम से हर जगह उपलब्ध है।

वहीं पोप फ्रांसिस ने कहा कि सोशल मीडिया या इंटरनेट की दुनिया का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, लेकिन उस पर बहुत ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए। पोप फ्रांसिस ने बताया कि उनके पास एक भी मोबाइल फोन नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल एक-दूसरे से अच्छे संवाद में किया जाना चाहिए।

पोप फ्रांसिस (Pope Francis) की सलाह- फोन से कर दें डिलीट

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कहा कि डिजिटल पोर्नोग्राफी के जरिए इंसान के दिल में शैतान आता है। पोप फ्रांसिस ने कहा कि एक साफ दिल जिसमें जीजस रहते हों, वो कभी पोर्न नहीं देखेगा। पोप फ्रांसिस ने आगे वहां मौजूद लोगों को सलाह देते हुए कहा कि इस तरह की सभी चीजें फोन से डिलीट कर दीजिए, जिससे तुम्हारे हाथ में प्रलोभन का जरिया ही ना रहे।

पोप फ्रांसिस ने कहा कि इस तरह की चीजें इंसान की आत्मा को कमजोर कर देती हैं। वहीं पोप फ्रांसिस ने खबरों और संगीत को लेकर भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा खबरें देखने या संगीत सुनने की वजह से इंसान का मन अपने काम से हट जाता है। इसलिए इन सभी चीजों को सीमा में रखना चाहिए।

वहीं अपने संबोधन के दौरान पोप फ्रांसिस ने कहा कि अगर कोई अपनी पढ़ाई या काम में ज्यादा व्यस्त है, तो भी ऐसे लोगों से जुड़े रहना जरूरी है, जो ईश्वर में आस्था रखते हैं। वहीं विज्ञान और आस्था के बीच संबंध के सवाल पर पोप फ्रांसिस ने कहा कि विश्वास होने का यह मतलब नहीं है कि सभी चीजों का जवाब आपके पास हो। हालांकि, पोप फ्रांसिस ने कहा कि आस्था रखने वाले इंसान को विज्ञान को लेकर अपनी सोच को खुला रखना चाहिए।

Tags: # world newsinternational Newspope francis
Previous Post

नए उत्तराखंड के नए युग की शुरुआत हो चुकी है: सीएम धामी

Next Post

एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को मिली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
PM Modi
Main Slider

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? PM मोदी ने बैलेट पेपर पर कसा तंज

28/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post
cm dhami

एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को मिली

यह भी पढ़ें

Self-reliant India scheme

आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत ढाई करोड़ प्रवासियों को मुफ्त अनाज किया वितरित

19/08/2020
Vat Savitri Vrat

जानें कब है वट सावित्री व्रत? नोट कर लें पूजा-विधि, सामग्री लिस्ट

14/05/2026
Ajay Kumar Lallu

योगी राज में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सदैव संदिग्ध रही है : लल्लू

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version