• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस से परेशान होकर ठेकेदार ने की खुदकुशी

Writer D by Writer D
28/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लकड़ी के ठेकेदार रविंद्र यादव ने पुलिसकर्मियों की धमकी और फिर घर पर दबिश दिए जाने से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जान (Suicide)  दे दी।

यह मामला जिले के गागलहेड़ी थाने के मांडेबांस गांव का है। ग्राम प्रधान अब्दुल्ला तारिक ने गुरुवार को बताया कि इसी गांव के निवासी लकड़ी के ठेकेदार रविंद्र यादव (42 साल) पुत्र मंगल सिंह यादव ने गांव में तालाब के किनारे पूरण सिंह से यूकेलिप्टिस के दो और तून का एक पेड़ खरीदा था। रविंद्र ने अपने दो अन्य साथियों के साथ इन तीनों पेड़ों को कटवा दिया। उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव समाज की जगह पर अवैध तरीके से पेड़ काटे जा रहे हैं।

तारिक ने बताया पुलिसकर्मियों ने कटे हुए पेड़ों को उठाने नहीं दिया और रविंद्र से कहा कि वे पूरण सिंह के साथ थाने आकर थानाध्यक्ष से मिलें। भयभीत रविंद्र जब थाने में नहीं गया तो अगले दिन पुलिसकर्मियों ने गांव पहुंचकर रविंद्र के साथ अभद्रता की और कार्रवाई की धमकी देते हुए उसे थाने में आने को कहा।

इससे परेशान होकर रविंद्र ने दीपावली के दिन जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन की ओर से सहारनपुर सदर की नायब तहसीलदार मोनिका ने जिला अस्पताल जाकर रविंद्र के बयान लेने चाहे लेकिन बेहोशी की हालत में होने के कारण रविंद्र अपने बयान दर्ज नहीं करा पाया।

अगले दिन मंगलवार को जिला अस्पताल में ही उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने अधिकारियों से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और शव को लेने से मना कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को समझा बुझाकर रविंद्र का पोस्टमार्टम कराया और शव का अंतिम संस्कार कराया।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को सौंपी है। सीओ सदर नीरज सिंह ने आज बताया कि मांगलिक ने जांच शुरू कर दी है और आज ही उन्होंने घटना स्थल का मुआयना कर मृतक के परिजनों से बात की। मांगलिक ने बताया कि वह जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप देंगे।

ग्राम प्रधान अब्दुल्ला तारिक का कहना है कि जिस जमीन पर ये पेड़ लगे थे, वह तालाब के किनारे की जमीन है। संभवतः यह जमीन पूरण सिंह को अनुसूचित जाति कोटे से पट्टे के रूप में आवंटित है। सीओ सदर नीरज सिंह का कहना है कि मृतक रविंद्र पुलिस के बुलाने पर ना तो थाने आया और ना ही पुलिसकर्मियों ने उसका किसी तरह से उत्पीड़न किया। पूरी सच्चाई एसपी सिटी की जांच में सामने आएगी।

Tags: Saharanpur news
Previous Post

चोरी की बाइक व असलहे सहित पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

बड़े भाई ने आपसी विवाद में छोटे भाई की हत्या की

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
Next Post
Murder

बड़े भाई ने आपसी विवाद में छोटे भाई की हत्या की

यह भी पढ़ें

CM Yogi

ओबीसी छात्रों के उत्थान में योगी सरकार अव्वल: 2047 तक 7 करोड़ से अधिक ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति से जोड़ने का लक्ष्य

17/10/2025
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी, केंद्र से मिली 147.66 करोड़ की सौगात

28/11/2024
allahabaad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक का परिणाम 19 नवंबर से पहले आने की उम्मीद

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version