• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… शादीशुदा हैं तो कब होगा बच्चा?’, लाखों कपल्स से सरकार पूछ रही सवाल

Writer D by Writer D
28/10/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
NICU

Newborn dies in NICU fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिंजिंग। विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन (China) इन दिनों धीरे धीरे अपनी जनसंख्या के घटने से चिंता में आ गया है। ये चिंता कितनी अधिक है यह तब समझ आया जब यहां एक नव विवाहित महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। इसमें उसने बताया कि क्षेत्रीय प्रशासन की ओर से उन्हें एक फोन आया था जिसमें उनसे पूछा गया कि वे कब गर्भवती होंगी। इसके बाद महिला के इस पोस्ट के जवाब में लगभग 10 हजार लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें भी बिल्कुल इसी तरह का कॉल आया था। हालांकि बाद में प्रशासन की ओर से उस पोस्ट को हटा दिया गया।

‘शादीशुदा हैं तो अब तक बच्चे की प्लानिंग क्यों नहीं की?’

एक अन्य महिला ने अपनी सहकर्मी को आए ऐसे कॉल के बारे में बताया। फोन पर अधिकारी ने महिला से कहा कि सरकार चाहती है कि नवविवाहित एक साल के भीतर प्रेग्नेंट हों और उनसे बार- बार इस तरह के कॉल करने को कहा गया है। एक अन्य महिला ने कमेंट में लिखा कि उसकी शादी बीते साल अगस्त में हुई थी और तब से उसे  प्रेग्नेंट होने के लिए दो बार फोन आ चुका है। उसने बताया कि फोन पर अधिकारी उसे कहते हैं कि- आप शादीशुदा हैं तो अब तक बच्चे की प्लानिंग क्यों नहीं की? बच्चे को जन्म देने के लिए समय निकालें।

चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने पिछले हफ्ते कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में घोषणा की कि देश बर्थ रेट को बढ़ावा देने और देश की जनसंख्या विकास रणनीति में सुधार करने के लिए एक नीति बनाएगा। चीन ने स्वीकार किया है कि उसकी आबादी घटने के कगार पर है।

घटने लगी चीन की आबादी (China’s Population)

बताते चलें कि वर्ल्ड पापुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019  के अनुसार, अभी चीन 1.44 अरब की आबादी के साथ पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज भारत की आबादी 1.39 अरब है। दुनिया की कुल आबादी में चीन की 19 फीसदी और भारत की 18 फीसदी हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 तक भारत की आबादी बढ़कर चीन से ज्यादा हो जाएगी।  रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की आबादी साल 2019 से साल 2050 के दौरान 3.14 करोड़ यानी करीब 2.2 फीसदी कम हो जाएगी।

10 अरब के पार निकल जाएगी दुनिया की आबादी

संयुक्त राष्ट्र के इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स डिपार्टमेंट (UN Department of Economic and Social Affairs) के पूर्वानुमान के अनुसार, दुनिया की आबादी अभी 1950 के बाद सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। पूर्वानुमान के अनुसार, पूरी दुनिया की बात करें तो साल 2030 तक दुनिया की आबादी 8.5 अरब हो जाएगी। इसी तरह साल 2050 तक दुनिया की कुल आबादी 9.7 अरब पर और 2080 के दशक में करीब 10.4 अरब पर पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद 2100 ईस्वी तक दुनिया की आबादी इसी स्तर पर बनी रहेगी।

Tags: # world newschina newsinternational Newspopulation rate
Previous Post

तुला राशि में बुध ने किया प्रवेश, इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ

Next Post

फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर गिरफ्तार, पत्नी पर चढ़ाई थी गाड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gas Pipeline Blast
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी ‘बम’, खैबर पख्तूनख्वा धमाके में 8 लोगों की मौत

17/04/2026
World

आम पोषक तत्व ‘जिएक्सैंथिन’ से कैंसर इलाज को मिल सकती है नई ताकत : अध्ययन

13/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
US Forces
अंतर्राष्ट्रीय

WE GOT HIM! ईरान के जबड़े से अपना पायलट निकाल लाया अमेरिका

05/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
Next Post
Kamal Kishore

फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर गिरफ्तार, पत्नी पर चढ़ाई थी गाड़ी

यह भी पढ़ें

CM Dhami paid tribute to the martyrs of Mussoorie firing incident

2 सितंबर 1994 का दिन राज्य के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में अंकित रहेगा: सीएम धामी

02/09/2025
Tabrez Rana

शायर मुनुव्वर के बेटे ने खुद पर चलवाई थी गोलियां, चार लोग गिरफ्तार

02/07/2021
Kangana Ranaut

भाई के रिसेप्शन में कंगना रनौत ने किया ऐसा गदर डांस

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version