• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया की सबसे ऊंची शिवमूर्ति का आज होगा लोकार्पण, 3000 टन स्टील से 10 साल में बनी

Writer D by Writer D
29/10/2022
in राष्ट्रीय, राजस्थान
0
shrinath ji

shrinath ji

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान में श्रीनाथ जी (Shrinath ji) की नगरी राजसमंद के नाथद्वारा में आज 3000 टन स्टील से बनी दुनिया की सबसे ऊंची भगवान शिव (Shiv) की भव्य मूर्ति का अनावरण होगा। प्रसिद्ध कथावाचक मुरारी बापू की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस प्रतिमा का लोकार्पण कर पूजन करेंगे। इस मूर्ति का निर्माण कार्य करीब दस साल में पूरा हो पाया है। इस मूर्ति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मंदिर के अंदर भ्रमण करने के लिए चार लिफ्ट लगी हैं। इसके अलावा तीन सीढ़ियों की मदद से भी ऊपरी सतह तक जाया जा सकता है।

इस मूर्ति का निर्माण सनातन धर्म के लिए समर्पित संस्था ततपदम उपवन ने कराया है। दावा किया जा रहा है कि 369 फुट ऊंची यह विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा है। इस प्रतिमा के लोकार्पण के अवसर पर आज से परिसर में नौ दिवसीय रामकथा का भी आयोजन किया गया है। इसके लिए करीब सवा लाख लोगों के बैठकर कथा सुनने के लिए शानदार पांडाल की व्यवस्था की गई है। 29 अक्टूबर से शुरू होकर कथावाचक मुरारी बापू के द्वारा यह कथा 6 नवंबर तक सुनाई जाएगी। इसमें देश-विदेश के कई बड़े राजनेता, व्यापारी, समाजसेवी और आमजन हिस्सा ले रहे हैं।

आस्ट्रेलिया में हुआ विंड टनल टेस्ट

जानकारी के मुताबिक भगवान शिव की इस सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण 250 वर्षों की स्थिरता को ध्यान रखते हुए किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यदि 250 किमी की रफ्तार से भी हवा चले तो इस मूर्ति को कोई नुकसान नहीं होगा। इस मूर्ति की डिजाइन का विंड टनल टेस्ट (ऊंचाई पर हवा) आस्ट्रेलिया में कराया गया है। इसमें बरसात और धूप से बचाव के लिए जिंक की कोटिंग कर कॉपर कलर किया गया है। वहीं इसके निर्माण में करीब 3000 टन स्टील और लोहा के अलावा 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया है।

अल्हड़ मुद्रा में बनी है शिवमूर्ति

संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने बताया की वर्षो पूर्व श्रीनाथ जी (Shrinath ji) की नगरी में भगवान शिव की अल्लड़ मुद्रा में विश्व की सबसे बड़ी शिव मूर्ति बनवाने का ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार किया था। यह अब तैयार हो कर अपनी पूर्णता ले चुका है। नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी इस 369 फीट ऊंची प्रतिमा 51 बीघा की पहाडी पर बने कैंपस में स्थापित हो रही है। इसे 20 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। रात्रि में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स से इसकी विद्युत सज्जा की गई है।

Tags: ashok gahlotNational newsrajasthan newsshrinath ji
Previous Post

चिंतन शिविर में भगवंत मान ने कहा कुछ ऐसा कि हंस पड़े सीएम योगी और हिमंत सरमा

Next Post

छठ पर्व कि तैयारियों को लेकर सीएम योग ने की बैठक, दिए ये निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि का भरोसा, हड़ताल स्थगित

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Next Post
cm yogi

छठ पर्व कि तैयारियों को लेकर सीएम योग ने की बैठक, दिए ये निर्देश

यह भी पढ़ें

Fertilizer

प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध, योगी सरकार की प्राथमिकता में अन्नदाता किसान

12/08/2025
Cream

इससे मिलेगा बेदाग चेहरे, जानें क्रीम बनाने का तरीका

16/10/2024
Rahu-Ketu

राहु का नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के लिए होगा बेहद लाभकारी

13/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version