• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली टावर से लटकता मिला ठेकेदार का शव, हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
30/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के विदोखर पलरा मार्ग किनारे बिजली के टावर से ईट भट्ठा ठेकेदार का शव लटकते (Hanging) मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल के पास से चार डिस्पोजल गिलास व देशी शराब के खाली क्वार्टर,हिसाब की फटी डायरी बरामद होने से परिजनों ने हत्या कर शव को टांगे जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

पलरा गांव निवासी बृजेश श्रीवास (42) पुत्र भागवत ईट भट्ठों में मजदूर भेजने के ठेकेदारी करता था। दीपावली पर्व वह ईट भट्टों मालिकानों से रुपया लेकर मजदूरों को एडवांस देने के काम में लगा हुआ था।

मृतक के पुत्र अजय ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह मजदूरो को एडवांस देने के लिए अरतरा गांव जाने की बात कह कर बाइक से निकले थे। बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे फोन पर बात हुई तो विदोखर से चलने की बात कही। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। सुबह विदोखर पलरा मार्ग में स्थित विद्युत टावर पर उनका शव लटकने की जानकारी मिली। ग्राम प्रधान रामखिलावन श्रीवास ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने टावर से कुछ दूर पर सड़क किनारे से चार देसी शराब के खाली क्वार्टर व चार डिस्पोजल गिलास, हिसाब की फटी हुई डायरी व मृतक की बाइक मौके से बरामद की। पुलिस ने शव को टावर से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई सुरेश,अवधेश,दिनेश व पुत्र अजय ने हत्या कर शव को टावर से लटकाने का आरोप लगाया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। लेकिन घटनास्थल के पास से हिसाब की डायरी, डिस्पोजल गिलास, देसी शराब के खाली क्वार्टर व बाइक बरामद हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा होगा कि हत्या या आत्महत्या है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। मृतक अपने पीछे पुत्र अजय व संजय पुत्री दीपिका,प्रीती व लक्ष्मी तथा पत्नी को रोता विलखता छोड़ गया है। मृतक ने गत मई माह में बड़ी बेटी दीपिका की शादी कर चुका था। जबकि दूसरी बेटी की शादी के लिए तैयारी कर रहा था।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

नकली नोट बनाने वाले गैंग के सरगना समेत पांच सदस्य गिरफ्तार

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त सहित छह गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
arrested

पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त सहित छह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Harela

पौधरोपण महोत्सव में तब्दील हुआ हरेला पर्व

16/07/2024
Havildar Instructor

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा की डेट जारी, ऐसे होगा एग्जाम पैटर्न

18/09/2025
masala tea

ये मसाला चाय एनर्जी बूस्टर ही नहीं आपकी सेहत का भी रखेगी ध्यान, जानें रेसिपी

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version