• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोरबी हादसे पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- मैं यहां हूं लेकिन मेरा मन पीड़ितों के साथ

Writer D by Writer D
31/10/2022
in Main Slider, गुजरात, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। देश आज यानी कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है। 2014 से लगातार इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारत के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती पर ही ये दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर कार्यक्रम को संबोधित भी किया और सबसे पहले मोरबी हादसे पर दुख जाहिर किया।

मोरबी हादसे पर भावुक पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि मैं यहां मौजूद जरूर हूं, लेकिन मेरा मन मोरबी में है, मेरी करुणा उन लोगों के साथ है। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना है। पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने कम मौकों पर ही ऐसा दर्द महसूस किया है। एक तरफ उनके मन में इस हादसे का दुख है, वहीं दूसरी तरफ कर्तव्य भी है। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि मोरबी हादसे के बाद से लगातार गुजरात सरकार द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। केंद्र की तरफ से भी हर संभव मदद दी जा रही है।

Gujarat bridge collapse: PM Modi condoles loss of lives, says there will be no laxity in relief ops

Read @ANI Story | https://t.co/7y8NVZcN6V#Gujarat #NarendraModi #Morbi #MorbiBridgeCollapse #MorbiBridge pic.twitter.com/22iV7FY5dH

— ANI Digital (@ani_digital) October 31, 2022

पीएम ने ये भी जानकारी दी कि घटनास्थल पर तो मुस्तैदी दिखाई ही जा रही है, अस्पताल में भी मरीजों को ठीक उपचार मिले, उन्हें कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े, इस बात का भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन या दूसरी मदद में कोई ढिलाई नहीं दिखाई जाएगी।

देश की एकता पर पीएम को गर्व

अपने संबोधन के दौरान पीएम ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर भी विस्तार से बात की। उनकी तरफ से कहा गया कि ये सिर्फ एक दिन नहीं है हमारे लिए। ये देश में एकता का सबसे बड़ा प्रतीक है। आज पूरा देश एकजुट सभी की मदद कर रहा है। मोरबी हादसे के बाद सभी मदद के लिए आगे आए। ये एकता की ताकत है। कोरोना काल में भी जिस प्रकास से सभी की मदद की गई, वो भी एकता ही उदाहरण है।

मोरबी झूला पुल हादसा: 141 लोगों की मौत, रेस्क्यू में जुटीं सेना और NDRF की टीमें

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल भी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया है।  इस परेड में बीएसफ के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और त्रिपुरा की स्टेट पुलिस फोर्स ने भी हिस्सा लिया है।

Tags: gujrat newsMorbi Bridge accidentmorbi newsNational newsnational unity diwaspm modi
Previous Post

LPG से लेकर GST तक कल से बदल जाएंगी ये चीजें, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Next Post

मोरबी में 43 साल पहले मच्छू नदी ने ढाया था कहर, तब खंभों पर लटकती मिली थीं लाशें

Writer D

Writer D

Related Posts

Silver
Main Slider

गिफ्ट में मिली चांदी की ये चीजें चमका देंगे आपका भाग्य

23/07/2026
Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
cm vishnudev sai inquired about the health of international folk artist vikram yadav
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार:नायब सिंह सैनी

22/07/2026
Next Post
Morbii Dam

मोरबी में 43 साल पहले मच्छू नदी ने ढाया था कहर, तब खंभों पर लटकती मिली थीं लाशें

यह भी पढ़ें

Mumbai Indians won the toss and challenged Dhoni to battle

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर धोनी को युद्ध के लिए ललकारा

01/05/2021
Kunwar Manvendra

BJP MLC कुंवर मानवेंद्र ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों दी बधाई

13/05/2021

काबुल एयरपोर्ट के पास दागे गए पांच रॉकेट, IS ने ली ज़िम्मेदारी

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version