• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सऊदी अरब ने कर दिया कुछ ऐसा की भड़क गए दुनियाभर के मुसलमान

Writer D by Writer D
31/10/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Halloween

Saudi Arabia celebrates Halloween

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सऊदी अरब जिसे दुनिया का सेंटर ऑफ इस्लाम भी कहा जाता है, वहां से हैलोवीन (Halloween) के रंग में रंगे लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। दरअसल, कुछ सालों पहले तक सऊदी अरब में ऐसा कुछ करना किसी बड़े गुनाह से कम नहीं था। लेकिन मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के क्राउन प्रिंस बनने के बाद से ही सऊदी में इस्लामिक रिवाजों में मॉडर्न बदलाव की जो बात की जा रही थी, उस का सबूत इस साल का हैलोवीन है।

हालांकि, सऊदी अरब सरकार ने तो जोरों-शोरों से हैलोवीन (Halloween) मनाने की अनुमति दे दी, लेकिन सभी मुस्लिम लोगों को सऊदी सरकार का यह फैसला शायद ज्यादा अच्छा नहीं लगा। यही वजह थी कि सोशल मीडिया पर लोगों में हैलोवीन सेलिब्रेट करना हराम और हलाल का मुद्दा बन गया। काफी संख्या में लोगों ने इसे हराम करार दिया, यानी जो करना इस्लाम में पूरी तरह गलत है। वहीं काफी लोगों ने बचाव भी किया।

सऊदी में मनाए गए हैलोवीन (Halloween) को लेकर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सऊदी अरब सिर्फ ट्रेंड को फॉलो कर रहा है। कुछ लोगों ने इसे मोहम्मद बिन सलमान के राज में सऊदी अरब में हो रहे बड़े बदलाव का संकेत भी बताया।

ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि, ‘मैंने देखा कि इस साल काफी संख्या में मुस्लिम लोग हैलोवीन मना रहे हैं। एक मुस्लिम होने के नाते हैलोवीन मनाने पर प्रतिबंध है, अल्लाह हम सबको माफ करे।’

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि सऊदी अरब में अगर हैलोवीन (Halloween)मनाया जा रहा है तो इसका मतलब कयामत अब दूर नहीं है। यूजर ने कहा कि हमारे पैगंबर के पारंपरिक पोशाक को शैतानी मास्क के साथ पहना जा रहा है, यह कोई मजाक की चीज नहीं है।

कोई भूत तो कोई चुड़ैल, सऊदी की सड़कों पर हर ओर ‘शैतान’

अपनी जिंदगी में सऊदी अरब की मक्का और मदीना मस्जिद आना दुनिया के हर एक मुस्लिम की ख्वाहिश होती है। कोई वहां हज करने पहुंचता है तो कोई उमराह के जरिए वहां जाकर ईश्वर की भक्ती में लीन होना चाहता है। जब लोग हज पर जाते हैं तो आखिरी दिनों में एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसमें तीन खंभों पर हज करने गए लोग पत्थर बरसाते हैं। इन खंभों को शैतान का रूप समझा जाता है।

हज से जुड़े इस रिवाज से साफ पता लग जाता है कि सऊदी अरब में शैतान को किस तरह से मान्यता दी जाती है। हैलोवीन भी शैतानी ताकतों से जुड़ा एक त्योहार है और इसी वजह से लोग भूत-प्रेत या अन्य तरह के डरावने लुक करके बाहर घूमते हैं। इसलिए हैलोवीन जैसा त्योहार किसी भी इस्लामिक राष्ट्र में मनाया जाना, मुस्लिम लोगों के लिए भी अजीब है।

हेलोवीन पार्टी में मची भीड़ में भगदड़, 120 की मौत

हालांकि, सऊदी अरब में नजारा इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला। राजधानी रियाध की बात करें तो कई इलाकों की सड़कों पर दूर-दूर तक शैतान के रूप में घूम रहे लोग नजर आए। कई लोगों ने तो सऊदी की पारंपरिक ड्रेस थ्रोब में ही डरावना लुक किया और पार्टी में शामिल हुए।

सऊदी अरब को लगातार बदल रहे मोहम्मद बिन सलमान

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ही सऊदी के इतिहास पहले ऐसे क्राउन प्रिंस हैं, जिन्होंने इस्लामिक राष्ट्र में इस तरह के बदलावों को बढ़ावा दिया। हालांकि, इसका रिएक्शन भी उन्हें मिलता है और काफी लोग इस बात की लगातार आलोचना भी करते हैं। इन्हीं आलोचनाओं के बीच ही सऊदी में चाहे महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत हो या पहला सिनेमा हॉल शुरू करना हो, या अब हैलोवीन मनाना, एमबीएस बदलाव के लिए लगातार फरमान जारी करते जा रहे हैं।

Tags: # world newsHalloween festival 2022international Newssaudi arab
Previous Post

खत्म हो जाएगा कैश रखने का झंझट, RBI कल लॉंच करेगा Digital Rupee

Next Post

उप्र में स्टार्टअप का मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी युवाओं की तकदीर

Writer D

Writer D

Related Posts

The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Ruchi Veera-OP Rajbhar
Main Slider

राजभर पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं – खुद साइकिल पर बैठने को तैयार हैं मंत्रीजी

20/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

20/06/2026
Next Post
StartUp

उप्र में स्टार्टअप का मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी युवाओं की तकदीर

यह भी पढ़ें

Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर महिला की मौत, दोषी चालक गिरफ्तार

28/02/2021

उत्तर प्रदेश को सपा-बसपा-कांग्रेस से मुक्ति मिल गई : उमा भारती

17/11/2021
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, ईडी केस में जमानत याचिका खारिज

03/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version